फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   News of YoYo's accident is a fake rumor

कार एक्सीडेंट में यो यो हनी सिंह की मौत!

Tue, 03 Jun 2014 04:22 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
News of YoYo's accident is a fake rumor

पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह की मौत की अफवाह से उनके चाहने वाले सदमे में आ गए हैं। दरअसल, सोमवार दोपहर अचानक सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें हनी सिंह जैसा दिखने वाला एक नवयुवक बेहोश हालत में पड़ा है।

विज्ञापन


तस्वीर के साथ यह लिखा हुआ था कि यो यो हनी सिंह की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। दरअसल, पिछले दिनों हनी सिंह दुबई में एक बॉक्सिंग लीग ग्लोबल फाइटिंग चैंपियनशिप लॉन्च करने गए थे। करीब 20 घंटे पहले उन्होंने कुछ तस्वीरें ट्वीट की थीं।
विज्ञापन


इनमें वह एक बॉक्सिंग रिंग में कुछ बॉक्सरों के साथ दिख रहे हैं। इसी के बाद सोशल मीडिया में एक तस्वीर अचानक से वायरल होने लगी, और उनकी मौत की खबर आग की तरह फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में कार एक्सिडेंट

News of YoYo's accident is a fake rumor

हनी सिंह की मौत खबर जिस एक्सिडेंट में होने की अफवाह उड़ी, उसके ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे होने की चर्चा थी।

मामले की जानकारी पुलिस को होते ही पुलिस सकते में आ गई और सभी थानों ने फोर्स भेजकर अपने-अपने क्षेत्रों की जांच कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

पुलिसकर्मियों ने आगरा तक भी पूछताछ की लेकिन देर शाम को स्पष्ट हो पाया कि हादसे की सूचना केवल अफवाह थी। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी तो हुई थी लेकिन जांच कराई तो केवल अफवाह निकली।

उन्हीं के गाने की है तस्वीर

News of YoYo's accident is a fake rumor

सोशल मीडिया पर आग की तेजी से फैलने वाली तस्वीर हनी सिंह के ही 'ब्रिग मी बैक' गाने की है। मामला बढ़ने पर खुद हनी सिंह ने ‌ट्वीट कर अपने सलामती की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा कि फैन्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी मौत के संबंध मैं फली रही खबर अफवाह है। यह खबर उनके बुरा चाहने वालों ने फैलाई है।

गौरतलब है कि हनी सिंह से पहले अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना, दिलीप कुमार, अदनान सामी जैसे कई पॉपुलर लोगों की मौत की अफवाहें उड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed