फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Newly married woman hanged herself at home, family alleges murder

Delhi NCR News: नवविवाहिता ने घर में लगाया फंदा, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
नोट: खबर नोएडा के लिए भी उपयोगी हो सकती है
विज्ञापन

-पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित खिचड़ीपुर की वारदात, पंखे से लटकी मिली 20 वर्षीय महिला
-तीन माह पूर्व ही हुई थी शादी, फिलहाल दो माह की गर्भवती थी महिला
-पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम कर रहे मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली कल्याणपुरी स्थित खिचड़ीपुर इलाके में मंगलवार दोपहर एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त नीलम (20) के रूप में हुई है। मंगलवार को नीलम का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष का कहना है कि नीलम ने फंदा लगाकर खुदकुशी की। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नीलम के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक नाेएडा सेक्टर-62, राहुल विहार की रहने वाली नीलम की तीन माह पूर्व खिचड़ीपुर निवासी राहुल से शादी हुई थी। राहुल दिल्ली नगर निगम में काम करता है। इसके परिवार में पिता, बड़ा भाई और भाभी है। नीलम के भाई निशांत ने बताया कि उनकी बहन दो माह की गर्भवती थी। सोमवार रात को नीलम ने अपनी बहन के पास कॉल किया था। बातचीत करने पर सब कुछ सामान्य लग रहा था। इस बीच सुबह करीब 10 बजे नीलम को कॉल की गई। बार-बार कॉल करने पर वह फोन रिसीव नहीं कर रही थी। परिजनों ने राहुल के मोबाइल पर कॉल किया तो उसने फोन उठाकर खुद के ऑफिस में होने की बात की। इसके बाद नीलम के परिजनों ने बाकी परिजनों को कॉल की, उनका भी फोन नहीं उठा। इस बीच दोपहर के समय राहुल ने कॉल कर बताया कि नीलम ने घर में पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article