जश्न में नियमों की अनदेखी पड़ी मंहगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर जश्न मनाने के लिए उमड़ी भीड़ ने गुड़गांव-महरौली रोड पर रात को अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर खूब हुड़दंग मचाई। पुलिस ने माहौल बिगड़ने से पूर्व दो दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। नशा टूटने पर सभी को सुबह रिहा कर दिया गया।
ट्रैफिक पुलिस ने काटे 63 चालान
ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर 32 नाके लगाएथे। जिस पर पुलिस टीम एल्को मीटर लेकर खड़ी थी। जश्न में शामिल होने जा रहे लोगों की जांच की जा रही थी। टीम ने रात भर में अलग-अलग स्थानों पर 63 चालान काटे।
चार पब संचालकों को नोटिस की तैयारी
आबकारी विभाग ने नए साल के जश्न पर नजर रखने के लिए अलग-अलग छह टीमें बनाई थी। जो स्थानीय पुलिस के संपर्क में थी। आबकारी अधिकारी के अनुसार रात तीन बजे तक टीम के लोग ड्यूटी पर रहे। टीम ने एमजी रोड पर मानक का उल्लंघन करते हुए चार पब संचालकों को पकड़ा। जिनको नोटिस जारी किया जाएगा।