फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New session for new UG, PG students in DU will start from August 1

Delhi NCR News: डीयू में यूजी, पीजी के नए छात्रों के लिए नया सत्र 1 अगस्त से होगा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
- सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होते ही शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया
विज्ञापन


-बीते साल सत्र की शुरूआत 29 अगस्त से हुई थी

- सीयूईटी यूजी की शुरूआत से पहले सत्र की शुरूआत 20 जुलाई से हो जाती थी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए नया सत्र शुरू होने का इंतजार खत्म हो गया है। नए छात्रों के लिए इस बार नए सत्र की शुरूआत एक अगस्त से होगी। उसी दिन से कक्षाएं शुरु हो जाएंगी। इस तरह से पहले, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की शुरूआत होगी। सीयूईटी यूजी की शुरूआत से पहले स्नातक छात्रों के लिए नया सत्र 20 जुलाई से शुरू होता था। जबकि बीते साल सत्र की शुरुआत 29 अगस्त से हुई थी।

डीयू कुलसचिव विकास गुप्ता की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया। इसके अनुसार एक अगस्त से कक्षाओं की शुरूआत होने के बाद शरदकालीन अवकाश 19 से 26 अक्तूबर तक होंगे। कक्षाएं समाप्त व प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरूआत 27 नवंबर से होगी। जबकि थ्योरी परीक्षाओं की शुरूआत 10 दिसंबर से होगी। शीतकालीन अवकाश 28 दिसंबर से एक जनवरी (2026) तक होंगे।
विज्ञापन


प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दूसरा सेमेस्टर 2 जनवरी से

स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए दूसरा, चौथा, छठा व आठवां सेमेस्टर 02 जनवरी 2026 से शुरू होगा। इस सेमेस्टर में एक से 8 मार्च तक मिड सेमेस्टर ब्रेक होंगे। इसके बाद फिर से कक्षाओं की शुरूआत 9 मार्च से होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए 30 अप्रैल 2026 से अवकाश मिलेगा। उसी दिन से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। लिखित परीक्षाएं 16 मई से शुरू होंगी। शैक्षणिक सत्र में 1 जून से 20 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होंगे। साथ ही छात्रों का प्रथम वर्ष समाप्त हो जाएगा। मालूम हो कि सीयूईटी आने से पहले अकादमिक कैलेंडर समय से जारी होता था और कक्षाएं भी तय पर शुरू हो जाती थी। लेकिन सीयूईटी आने के बाद से शैक्षणिक सत्र की शुरूआत देर से होती है, लेकिन राहत की बात यह है कि इस बार सत्र की शुरूआत थोड़ा पहले होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed