फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New revelation in Sakshi murder case Sahil and Sakshi talked for a long time before murder

साक्षी की हत्या से एक दिन पहले: फोन और व्हाट्सएप पर हुई लंबी बात, करीब 40 मिनट की बातचीत में झगड़ा... फिर धमकी

Fri, 02 Jun 2023 12:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Jun 2023 12:48 PM IST
सार

साहिल साक्षी को फिर अपने झांसे में लेना चाहता था, इसीलिए वह उससे बार-बार संपर्क कर रहा था। वहीं पुलिस को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम से भी अहम सुराग मिले हैं।

विज्ञापन
New revelation in Sakshi murder case Sahil and Sakshi talked for a long time before murder
Sakshi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साक्षी हत्याकांड मामले में पुलिस तकनीकी जांच में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी साहिल और साक्षी के मोबाइल फोन की छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ अहम जानकारी लगी है। जिसमें मामूल चला है कि हत्या से एक दिन पूर्व आरोपी साहिल ने साक्षी को कई बार फोन किया था। फोन कॉल्स के अलावा व्हाट्सएफ पर भी कॉल की थी। इस दौरान दोनों के बीच आधे घंटे से भी ज्यादा देर बातचीत हुई थी। सूत्रों के अनुसार, साहिल ने भी इस बात को माना है कि बातचीत के दोनों में झगड़ा हुआ था और उसने साक्षी को धमकाया भी था।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि साहिल साक्षी को फिर अपने झांसे में लेना चाहता था, इसीलिए वह उससे बार-बार संपर्क कर रहा था। वहीं पुलिस को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम से भी अहम सुराग मिले हैं। इसमें पुलिस को साक्षी, सहेली नीतू के बीच हुआ चैट मिला है। चैट में पता चला है कि साक्षी के परिवार वालों को उसके दोस्तों और सहेलियों से मिलना जुलना पसंद नहीं था।

एक चैट के जरिये साक्षी सहेली नीतू को बता रही है कि परिवार वालों ने उसे घर में बंद कर दिया है और उसका मोबाइल छीन लिया है। वह सहेली से कहती है कि वह घर से भाग जाएगी। पुलिस ने सारी चैट हिस्ट्री को कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि साहिल और साक्षी के चैट हिस्ट्री से पता चलता है कि इन दोनों के बीच प्रेम के बारे में सहेली नीतू को सारी जानकारी थी। साक्षी की नीतू से जिस तरह की चैट हुई है, उससे पता चलता है कि वह साक्षी की सलाहकार भी थी।

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इसी साल छह अप्रैल से साक्षी और साहिल के बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग हो रही थी। हालांकि पुलिस को आशंका है कि साक्षी इससे पहले किसी दूसरे प्रोफाइल से साहिल से बातचीत कर रही थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इसके बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है।

इस प्रोफाइल से साक्षी ही सबसे पहले साहिल से संपर्क करती है। उसके बाद कागज पर कुछ कोड लिखकर उसे भेजती है। 14 अप्रैल को देर रात दो बजे साहिल साक्षी के साथ चैट करता है और लिखा है कि वह उससे बात करना चाहता है। इस चैट में तारीख नहीं आने पर साक्षी ने इसका स्क्रीनशॉट नीतू को भेजती है और पूछा था कि चैट की तारीख कैसे देखते हैं।

फिर नीतू ने उसे मैसेज को जूम करके देखने के लिए कहा था। नीतू से भी साक्षी का लगातार चैट पर बात होती थी। उसने एक बार लिखा कि बात नहीं करेगी मुझसे। इसपर साक्षी ने लिखा है कि मम्मी पापा ने उसे घर में बंद कर रखा है। फोन भी नहीं देते हैं। ऐसे में वह घर से भागने की बात लिखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed