फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new names of yamuna expressway authority bocks

ए,बी,सी,डी नहीं कालिंदी, गोमती व सूर्यजा होंगे ब्लॉक के नाम

Fri, 07 Jul 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 07 Jul 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
new names of yamuna expressway authority bocks
yamuna express way

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की स्थापना के करीब 16 वर्षों बाद शहर, सेक्टर और ब्लॉक के नामकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के नाम पर मंथन शुरू हुआ है, जबकि सेक्टर व ब्लॉक के नामों का प्रस्ताव बन गया है। सभी नाम यमुना नदी के थीम पर प्रस्तावित किए गए हैं। इसका औपचारिक ऐलान शीघ्र होने जा रहा है।

विज्ञापन


 यमुना प्राधिकरण की पहली आवासीय योजना 2009 में आई थी। इनके खरीदारों को कब्जा देने की तैयारी है। ये दोनों काफी बड़े सेक्टर हैं। दोनों में 44 ब्लॉक हैं। इनमें 21 हजार प्लॉट हैं। इन 44 ब्लॉकों के 50 नाम प्रस्तावित किए गए हैं। कामनी, मेखला, वृंदावनता, यमी, सूर्यतनया, सूर्यजा, रवि नंदिनी, बेतला, चंबल, मनघारी, हिंडन, केन, सिंध, भवीता, सोन, कालिंदी, कुंज, गंभीरा, गोमती, सनातनी, निकुंजा, गिरी, माधवी, रजनी, काम्या कंचन, सूर्यपुत्री, कृष्णरूपा, भनुजा, तनिजा, अस्तिा, अवंतिका, निरुजा, माही, अंबिका, यमनुजा, इंद्ररानी, योगिनी, निर्जनी, वृजा, नीलंबरा, कुसुमबरा, सारसी, नंदनी, निलभा, सूर्यप्रभा, सूर्य नंदिनी, आदित्यसुता और रवि सुता। 
विज्ञापन


सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही किस ब्लॉक का क्या नाम होगा, इसका ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ए, बी, सी व डी जैसे नाम यमुना सिटी में नहीं रखे जाएंगे। इसके साथ ही यमुना प्राधिकरण क्षेत्र का भी नाम तय करने पर बातचीत शुरू हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे सिटी का नाम सुझाया गया है। हालांकि, अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। बता दें कि नोएडा में सेक्टर का नाम 1, 2, 3 आदि व ब्लॉक का नाम ए, बी, सी की तर्ज पर रखे गए हैं। ग्रेटर नोएडा में अल्फा, बीटा, गामा, थीटा जैसे नाम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर की कंपनी ने 10 एकड़ जमीन मांगी 
ग्रेटर नोएडा। सिंगापुर की पैकेजिंग कंपनी केपीपी ने यमुना प्राधिकरण से 10 एकड़ जमीन मांगी है। शुक्रवार को कंपनी के प्रतिनिधि यमुना प्राधिकरण पहुंचे। उनको सेक्टर-24 में लावा कंपनी के पास जमीन पसंद आई है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने प्रस्ताव बनाकर देने को कहा है। उसके बाद आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। कंपनी ने जमीन मिलते ही काम शुुरू करने की मंशा जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed