फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New method of treatment at GTB Hospital in Delhi

अस्पताल में मरीज संग नाचने लगे डॉक्टर-नर्स, स्वास्थ्य मंत्री ने भी लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Thu, 17 Jan 2019 08:18 PM IST
Anupam Prasun न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Anupam Prasun Updated Thu, 17 Jan 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
New method of treatment at GTB Hospital in Delhi
डिलीवरी डांस - फोटो : self
पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल गुरु तेगबहादुर (जीटीबी) में गुरुवार को स्वास्थ्य सत्येंद्र जैन सहित डॉक्टर और नर्सों ने मरीजों के साथ खूब ठुमके लगाए। बॉलीवुड के कई चर्चित गानों पर वार्ड में मरीजों के साथ नाचते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन काफी उत्सुक नजर आए। अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में उन्होंने नवजात शिशुओं को गोद में लेकर भी नाच-गाना किया।    
विज्ञापन

    
दरअसल देश के चिकित्सीय इतिहास में पहली बार एक सरकारी अस्पताल में विदेशों की तर्ज पर डांस थैरेपी होने की जानकारी सर्वप्रथम अमर उजाला ने दी, जिसे 16 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस खबर के बाद ही स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में जाकर स्वयं डांस थैरेपी का हिस्सा बनने का फैसला लिया था।       
विज्ञापन


मरीज और डॉक्टरों के लिए इस डांस को हैप्पीनेस पहल बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में लगातार हमले-मारपीट बढ़ रहे हैं। लोगों में डॉक्टरों के प्रति विश्वास कम हो रहा है। साथ ही सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ डॉक्टरों और वहां के स्टॉफ को मानसिक तनाव दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं सब कारणों से निपटने के लिए डांस थैरपी को जीटीबी अस्पताल में पायलट प्रोजेक्ट के रुप में शुरू किया है। उम्मीद है कि जल्द ही ये हैप्पीनेस डांस थैरेपी दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों के विभिन्न वार्डों मेंप्रतिदिन एक घंटे के लिए शुरू होगी। 

इतना ही नहीं मंत्री जैन ने राजधानी के निजी अस्पताल और नर्सिंग होम से भी इस तरह की थैरेपी अपने-अपने यहां शुरू करने की अपील की है। ताकि अस्पतालों में मरीजों को एक अच्छा वातावरण मिल सके। वहीं डॉक्टर, नर्स और मरीज आपस में मधुर संबंध रख सकें।   
    
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले ब्राजील के एक अस्पताल ने इस तरह की हैप्पीनेस डांस थैरेपी वीडियो जारी की थी। इस वीडियो पर तमाम विचार के बाद इसे जीटीबी अस्पताल में शुरु करने की मंजूरी ली गई। 
 

शुरुआत में अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में जब इसे शुरू किया गया तो महिला मरीज और उनके तिमारदारों के लिए ये अजीब था। हर कोई आश्चर्य था डॉक्टर व नर्स को नाचते देख, लेकिन धीरे धीरे इसमें उनकी सहभागिता होने लगी। डॉ. सुनील कुमार के मुताबिक इस तरह की गतिविधियों के जरिए अस्पताल में एक बेहतर वातावरण दिया जा सकता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed