फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Laws: E-certificate will tell the hash value of the video

New Laws : ई प्रमाणपत्र बता देगा वीडियो की हैश वैल्यू, पुलिस आयुक्त ने मांगी हर दिन की रिपोर्ट

Fri, 05 Jul 2024 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 06:05 AM IST
सार

ई-प्रमाणपत्र से हर अपराध की वीडियो बनाई जाएगी। ये एप वीडियो की हैश वैल्यू बता देगी। पता चल जाएगा कि ये दुबारा खुली है या नहीं। इससे छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। 

विज्ञापन
New Laws: E-certificate will tell the hash value of the video
अभी एप में हो रही है दिक्कत... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए कानूनों में मौके की व सीजरमैमो की वीडियाग्राफी को अनिवार्य किया गया है। ई-प्रमाणपत्र से हर अपराध की वीडियो बनाई जाएगी। ये एप वीडियो की हैश वैल्यू बता देगी। पता चल जाएगा कि ये दुबारा खुली है या नहीं। इससे छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए इस नए कानूनों में वीडियोग्राफी को अनिवार्य किया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जिला उपायुक्त को आदेश दिया है कि ई-प्रमाणपत्रों की प्रतिदिन की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी जाए। दिल्ली पुलिस के ई-प्रमाणपद्ध एप को बनाने में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि इस ई-प्रमाणपत्र से ही घटनास्थल व सीजर मीमो आदि की वीडियोग्राफी की जाएगी। ये एप अधिकृत जांच अधिकारियों को ही दी जाएगी। वह अपने मोबाइल में इस डाउनलोड करके इससे वीडियो बनाएंगे। 
विज्ञापन


इस वीडियो को मुख्य सर्वर में डाउनलोड कर देंगे। ई-प्रमाणपत्र से वीडियो की हैश वैल्यू पता लग जाएगी। इस वीडियो को वहीं लोग खोल सकेंगे, जिनके पास इसका पासवर्ड और की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि ई-प्रमाणपत्र से बनाई गई वीडियो को बदला नहीं जा सकेगा। उसे सर्वर व क्लाउड में रखा जा सकेगा। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सभी जिला पुलिस आयुक्त को आदेश दिया है कि ई-प्रमाणपत्र को कर हर रोज उन्हें रिपोर्ट भेजी जाए। अगर एप में कही कोई कमी है तो उसके बारे में भी तुरंत जानकारी दी जाए।


वीडियो इस कारण पूरी तरह सुरक्षित है

  • हर आपराधिक घटना की वीडियो को एक अलग यूनिट नंबर होगा।
  • ई-प्रमाणपत्र सुरक्षित है और उसकी सिक्यूरिटी चैकिंग करवाई गई है।
  • ई-प्रमाणपत्र का स्टेंडर्स चैक भी करवाया गया है।
  • एप का सर्टिफिकेट चैकिंग भी करवाई गई है।
  • इस एप से 63 (4) का सर्टिफिकेट खुद ही जनरेट करेगी।

कुछ जगह पर डाउनलोड करने में हो रही परेशानी
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वैसे तो एप ठीक चल रहा है, मगर कुछ जगह एप को मोबाइल में डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है। डाउनलोड करने के दौरान साइन इन नहीं होता है। इससे पुलिसकर्मी व अधिकारी परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed