{"_id":"06f544f40e6d5cba210469443e0dbc98","slug":"new-land-acquisition-bill-gives-profit-to-farmars","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने 13 गावों को दिया 'अच्छे दिन' का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने 13 गावों को दिया 'अच्छे दिन' का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 31 Jul 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा नए भूमि अधिग्रहण बिल को लागू करने पर मुहर लगने से किसानों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
बिल को मंजूरी मिलने का फायदा सबसे पहले हुडा के मास्टर प्लान में आने वाले किसानों को मिलेगा। अभी भूमि अधिग्रहण विभाग की ओर से 1400 एकड़ जमीन पर सेक्शन-6 की तैयारी चल रही है, जिन किसानों को सेक्टर चार में नोटिस मिल गया है। उनको अवार्ड होने से पहले नई नीति के तहत भुगतान होगा।
विज्ञापन
मास्टर प्लान में आने वाली जमीन का ब्यौरा
-मास्टर प्लान में सेक्टर 81 से 95 तक आने वाली 1300 एकड़ जमीन है, जो मास्टर प्लान में ओपन स्पेस के रूप में है
-सेक्टर 72, 74, 76, 88, 89 ए है। जिसमें 90 एकड़ जमीन आती है, इसका उपयोग, पार्क, थाना, स्कूल, पावर हाउस व ग्रीन बेल्ट के लिए होना है
इन गांवों के किसानों की है जमीन
हयातपुर, नौरंगपुर, शिकोहपुर, बढ़ा, शिकोहपुर, सिही, सिकंदरपुर, हरसरु, धनकोट, ढोरका, काकरोला, भागरोला, मेवका आदि।
जमीन को लेकर है कहां-कहां विवाद
: मेवात में हुडा सेक्टर व एचएसआईडीसी की अधिगृहीत जमीन पर।
: मानेसर के आसपास के किसानों की जमीन पर।
: केएमपी के लिए अधिग्रहित जमीन पर ।
(इन विवादित जमीन पर भी सरकार के नए बिल आने के बाद पता चलेगा)