फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New industrial policy to be implemented soon, investment will get a boost: Rao Narbir Singh

नई औद्योगिक नीति जल्द होगी लागू, निवेश को मिलेगा बढ़ावा : राव नरबीर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह।
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही नई औद्योगिक नीति लागू करने जा रही है, जिससे प्रदेश में निवेश को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के आसपास प्रस्तावित इंडस्ट्रियल टाउनशिप के विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। हरियाणा की दिल्ली के साथ निकटता, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत कानून-व्यवस्था के कारण निवेशक बड़ी संख्या में यहां उद्योग स्थापित करना चाहते हैं। सरकार द्वारा निवेशकों को हर संभव प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसी कड़ी में यमुनानगर, अंबाला, पलवल, जींद और रेवाड़ी जिलों में इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है, जबकि नूंह जिले में भी जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा।




गुरुग्राम में जलभराव से निपटने के लिए बनेगी नई ड्रेन योजना : मंत्री ने बताया कि बरसात के दौरान गुरुग्राम क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नई योजना तैयार की गई है। इसके तहत वाटिका चौक से एक नई ड्रेन बनाकर वर्षा जल को मेवात क्षेत्र स्थित गुरुग्राम नहर में प्रवाहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल जलभराव की समस्या कम होगी, बल्कि वर्षा जल का बेहतर उपयोग भी संभव होगा। राज्य सरकार जल प्रबंधन को लेकर गंभीर है और भविष्य में पानी की कमी से बचने के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं बनाई जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेशवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और हर क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article