Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New guidelines issued for hotels and restaurants in Delhi

दिल्ली: होटल-रेस्तरां के लिए नई गाइडलाइन जारी, जोखिम के आधार पर होगी जांच; एमसीडी ने बदली निरीक्षण व्यवस्था

Sat, 14 Nov 2026 07:49 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 14 Nov 2026 07:49 AM IST
सार

नई गाइडलाइंस के अनुसार अब होटल, रेस्तरां और खानपान प्रतिष्ठानों की जांच जोखिम के आधार पर होगी। एमसीडी ने निरीक्षण व्यवस्था में बदलाव किया है। एमसीडी के जनस्वास्थ्य विभाग ने नई ऑपरेशनल गाइडलाइंस लागू करने का कार्यालय आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
New guidelines issued for hotels and restaurants in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

राजधानी में होटल और रेस्तरां में आग और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही की घटनाओं के बीच एमसीडी ने निरीक्षण व्यवस्था में बदलाव किया है। नई गाइडलाइंस के अनुसार अब होटल, रेस्तरां और खानपान प्रतिष्ठानों की जांच जोखिम के आधार पर होगी। किचन की साफ-सफाई के साथ खाद्य सामग्री के भंडारण, पानी की गुणवत्ता, कर्मचारियों की स्वच्छता और खाद्य आपूर्तिकर्ताओं के रिकॉर्ड भी खंगाले जाएंगे। गंभीर लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अब खाद्य सामग्री के भंडारण, पानी की गुणवत्ता और आपूर्तिकर्ताओं से जुड़े रिकॉर्ड की जांच पर भी जोर दिया गया है। तीन जून को दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में होटल और रेस्तरां वाली इमारत में भीषण आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान इमारत में फंसे लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से नीचे कूदना पड़ा था। इसके बाद 14 जून को कालकाजी के एक रेस्तरां में आग लगने के दौरान तीन व्यवसायिक एलपीजी सिलिंडरों में विस्फोट हुए।
विज्ञापन


एमसीडी के जनस्वास्थ्य विभाग ने नई ऑपरेशनल गाइडलाइंस लागू करने का कार्यालय आदेश जारी किया है। इसके तहत सभी जोन में एक समान निरीक्षण प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए हैं। अब प्रतिष्ठानों की जांच उनके जोखिम, कारोबार के स्वरूप, खाद्य सामग्री की प्रकृति, पुराने अनुपालन रिकॉर्ड और शिकायतों के आधार पर होगी। अधिक जोखिम वाले प्रतिष्ठानों पर ज्यादा निगरानी रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर औचक निरीक्षण भी किया जा सकेगा। नई गाइडलाइन में खाद्य आपूर्तिकर्ताओं से जुड़े रिकॉर्ड भी जांच के महत्वपूर्ण पहलुओं में शामिल हैं। शाकाहारी और मांसाहारी भोजन की तैयारी के लिए अलग व्यवस्था तथा बर्तनों की कलर कोडिंग जैसे मानकों का भी उल्लेख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed