{"_id":"6acd4241859f1a39e30868f9","slug":"new-facility-launched-for-complex-heart-treatments-using-ai-and-robots-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158823-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एआई और रोबोट की मदद से दिल के जटिल इलाज की नई सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एआई और रोबोट की मदद से दिल के जटिल इलाज की नई सुविधा शुरू
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के एक अस्पताल ने दिल और रक्त वाहिकाओं के इलाज के लिए एआई आधारित रोबोटिक हाइब्रिड कैथ लैब आर्टिस फिनो विजन शुरू की। यह तकनीक जटिल ऑपरेशन को सटीक बनाती है और रेडिएशन करीब 55 फीसदी कम कर सकती है।
इसमें एआई, रोबोटिक इमेजिंग और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधाएं हैं। यह डॉक्टरों को दिल की स्थिति स्पष्ट देखने और उपकरणों को सही जगह पहुंचाने में मदद करेगी। इसका उपयोग दिल के वाल्व की बीमारी, धमनियों में रुकावट जैसे जटिल हृदय रोगों में होगा। प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशुतोष रघुवंशी के अनुसार, इससे जटिल हृदय रोगों के इलाज की क्षमता बढ़ेगी। अध्यक्ष, कार्डियक साइंसेज अशोक सेठ ने बताया कि यह गंभीर मरीजों के इलाज में अधिक सटीक होगी। ब्यूरो