{"_id":"5d8b53ed8ebc3e013d6521c1","slug":"new-emergency-number-112-launched-in-delhi-under-ercc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली में पुलिस की मदद के लिए 100 नहीं 112 नंबर करें डायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली में पुलिस की मदद के लिए 100 नहीं 112 नंबर करें डायल
Wed, 25 Sep 2019 05:17 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 25 Sep 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्लीवासियों को बुधवार से पुलिस की मदद के लिए 100 की जगह 112 नंबर डायल करना पड़ेगा। इस नंबर पर डायल करने वाले जरूरतमंदों के लिए एम्बुलेंस, फायर और पुलिस जैसी तमाम आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली की शुरुआत के साथ ही बुधवार से नए नंबर को लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
अच्छी बात यह है कि लोगों की सुविधा के लिए नई प्रणाली के तहत 112 नंबर से डायल नंबर 100 (पुलिस), 101 (दमकल) और 108 (स्वास्थ्य) सेवाओं को एक साथ जोड़ दिया गया है। इससे पहले इमरजेंसी सेवाओं के लिए 20 से अधिक आपात नंबर थे। कई बार कुछ नंबरों के व्यस्त होने के कारण फोन मिल पाना संभव नहीं हो पाता था, लेकिन नई प्रणाली के लागू हो जाने के बाद से लोगों को इन दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते 20 सितंबर को चंडीगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पहली एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली को लांच किया था। इसके लागू हो जाने के बाद लोगों को अलग-अलग परिस्थितियों के लिए अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन