फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Delhi station will be monitored by 1500 AI cameras

Delhi NCR News: नई दिल्ली स्टेशन में 1500 एआई कैमरों से होगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर एआई कैमरों के अलावा कर्मचारियों व वेंडर की पहचान भी होगी सुनिश्चित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के निगरानी तंत्र को और ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा। इसके तहत करीब 1500 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे सिर्फ निगरानी तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में भी सक्षम होंगे। इससे किसी भी तरह की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। कैमरों को इस तरह से स्थापित किया जाएगा कि प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वार, वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर और पार्किंग सहित हर महत्वपूर्ण स्थान कवर हो सके।
फेस रिकग्निशन से होेगी अपराधियों की पहचान
नई सुरक्षा व्यवस्था में अहम फेस रिकग्निशन तकनीक होगी। इसके जरिए पहले से चिन्हित अपराधियों, जेबकतरों और संदिग्धों की पहचान आसानी से की जा सकेगी। स्टेशन पर प्रवेश करते ही यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति कैमरों की नजर में आता है, तो सिस्टम अलर्ट जारी कर देगा। फिर उसकी गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


कर्मचारी और वेंडर को मिलेंगे आईडी कार्ड और विशेष जैकेट
सुरक्षा के साथ-साथ स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों और वेंडर्स की पहचान सुनिश्चित करने के लिए भी नई व्यवस्था लागू की जा रही है। अब हर कर्मचारी और वेंडर को अनिवार्य रूप से आईडी कार्ड और विशेष जैकेट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर लगाएं जाएंगे आधुनिक संकेतक बोर्ड
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर नए और आधुनिक संकेतक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। ये अधिक स्पष्ट, आकर्षक और बहुभाषी होंगे, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म, एग्जिट गेट, टिकट काउंटर, शौचालय और अन्य सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी।

‘भारत टैक्सी’ सेवा को स्टेशन से जोड़ा जाएगा
परिवहन सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए ‘भारत टैक्सी’ सेवा को भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलते ही आसानी से टैक्सी उपलब्ध हो सकेगी।

रेलवे में सुरक्षा को लेकर बढ़ रहा एआई का इस्तेमाल

भारतीय रेलवे बीते कुछ वर्षों से एआई और डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल पर लगातार जोर दे रहा है। कई रूटों पर एआई आधारित सिस्टम ट्रेनों के पहियों और पटरियों में आने वाली खामियों का पहले ही पता लगा लेते हैं। इसके अलावा, बड़े स्टेशनों पर एआई की मदद से भीड़ के दबाव का आकलन कर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन और प्लेटफॉर्म प्रबंधन में भी सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed