{"_id":"5e82eede8ebc3e7289015af3","slug":"new-corona-positive-cases-found-in-noida-jn-medical-college-confirms","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में कोरोना के दो नए मामले, अलीगढ़ में हुई पुष्टि, दोनों ने हाल में की थी विदेश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में कोरोना के दो नए मामले, अलीगढ़ में हुई पुष्टि, दोनों ने हाल में की थी विदेश यात्रा
Tue, 31 Mar 2020 12:48 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : amar ujala
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को दो नमूनों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। दोनों ही सैंपल नोएडा के बताए गए हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज पुष्टि किए गए कोरोना संक्रमण की संख्या अब 35 हो गई है, जिनमें से सबसे ज्यादा 30 मामले नोएडा के हैं। इसके अलावा एक केस मुरादाबाद का, एक बुलंदशहर का और एक आगरा का है। अस्पताल में अबतक जांच के लिए कुल 437 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि अब तक सबसे ज्यादा कोरोना से संक्रमित मामले नोएडा के कंफर्म हुए हैं। इसके अलावा जितने भी केस कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें एक बात सामान्य है कि इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री रही है।
विज्ञापन
यानी कि यह सभी लोग विदेश यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया अलीगढ़ का अभी तक कोई भी मामला कोरोना से संक्रमित नहीं पाया गया है। जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना संदिग्ध मरीजों के उपचार के लिए अलग से एक ओपीडी संचालित की जा रही है।