फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New airport in ncr delayed due to ministers

दो मंत्रियों के बीच अटका दूसरा एयरपोर्ट

Fri, 03 Jul 2015 05:10 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
New airport in ncr delayed due to ministers

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दूसरा हवाईअड्डा बनाने के प्रस्ताव का रास्ता साफ करने संबंधी नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री महेश शर्मा की घोषणा के एक सप्ताह बाद नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने मंजूरी की पुष्टि करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूसरे हवाईअड्डे के मसले पर राज्य और केंद्र सरकार को मिल कर बात करनी होगी। राजू इस मसले पर पूछे गए सवालों का सीधा जवाब देने से बचते रहे कि महेश शर्मा ने एनसीआर में दूसरा हवाईअड्डा बनाने के प्रस्ताव को मंत्रालय से मंजूरी मिलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


शर्मा ने इस बात के संकेत दिए थे कि नया हवाईअड्डा यूपी के जेवर में बन सकता है। जेवर उनके संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत आता है।

बार-बार यह पूछे जाने पर कि क्या मंत्रालय ने दूसरे हवाईअड्डे की परियोजना को हरी झंडी दे दी है, राजू ने कहा, ‘नया हवाईअड्डा बनाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों को मिलकर बात करनी होती है’।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ताली बजाने के लिए दो हाथ चाहिए'

New airport in ncr delayed due to ministers

उन्होंने सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। राजू ने कहा, ‘ताली बजाने के लिए दो हाथ चाहिए.. आमतौर पर राज्य सरकार अपने राज्य में हवाईअड्डे के लिए अनुरोध करती है।’

पिछले सप्ताह हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद शर्मा ने नये हवाईअड्डे के बारे में घोषणा की थी। इसमें मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी, एयर इंडिया के सीएमडी रोहित नंदन और एएआई के चेयरमैन के अलावा अन्य लोग शामिल थे। घोषणा के समय राजू नहीं थे।

राजू ने कहा कि, इस बारे में शर्मा जी से पूछिए... कोई भी व्यक्ति सुझाव दे सकता है, कोई भी व्यक्ति (मंत्रालय को) लिख सकता है। मुझे तो यह भी नहीं मालूम कि यह (प्रस्ताव) कैबिनेट के पास जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed