फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New academic session starts in schools in Delhi

Delhi: स्कूलों में नया सत्र शुरू, बच्चों को किताबों का इंतजार; तीसरी और छठी कक्षा का पाठ्यक्रम भी बदला

Fri, 05 Apr 2024 07:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 Apr 2024 07:39 AM IST
सार

कुछ स्कूलों में जहां पुराने पाठ्यक्रम से पढ़ाई हो रही है तो निजी स्कूल निजी प्रकाशकों की पुस्तकों से पढ़ाई करा रहे हैं। मौजूदा समय में बाजारों में पुराने पाठ्यक्रम की पुस्तकें ही उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
New academic session starts in schools in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूलों में एक अप्रैल से शैक्षणिक सत्र 2024-25 शुरू हो चुका है। नए सत्र से तीसरी व छठी कक्षा का पाठ्यक्रम भी बदल गया है, लेकिन अभी बच्चों को नए पाठ्यक्रम के आधार पर एनसीईआरटी की किताबें नहीं मिल रही हैं। 

विज्ञापन


कुछ स्कूलों में जहां पुराने पाठ्यक्रम से पढ़ाई हो रही है तो निजी स्कूल निजी प्रकाशकों की पुस्तकों से पढ़ाई करा रहे हैं। मौजूदा समय में बाजारों में पुराने पाठ्यक्रम की पुस्तकें ही उपलब्ध हैं। कहा जा रहा है कि अप्रैल के अंत तक व मई के मध्य तक दोनों कक्षाओं की किताबें उपलब्ध हो जाएंगी।  
विज्ञापन


तीसरी व छठी कक्षा की किताबें नहीं मिलने से अभिभावक काफी परेशान हैं। एक तो दोनों कक्षाओं का सिलेबस बदल गया है और सत्र शुरू हो गया है लेकिन किताबें नहीं मिल रही हैं। अभिभावकों को निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लेनी पड़ रही हैं, जबकि एनसीईआरटी की किताबें निजी प्रकाशकों के मुकाबले में सस्ती होती हैं। निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने स्कूलों के माध्यम से इन्हें खरीद भी लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब उन्हें यह डर है कि जब बाजारों में एनसीईआरटी की पुस्तकें आएंगी तो स्कूल उन्हें खरीदने के लिए भी कहेंगे। इससे उन पर दोहरा बोझ पड़ेगा। वहीं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को यह चिंता सता रही है कि बिना किताबों के बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी।  


मालूम हो कि सत्र की शुरुआत से पहले ही एनसीईआरटी ने घोषणा कर दी थी कि पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण नए सत्र से तीसरी से छठी कक्षा की एनसीईआरटी की किताबें बदल जाएंगी। एनसीईआरटी इस बात का प्रयास कर रही है कि तीसरी और छठी कक्षा की किताबें अप्रैल व मई महीने में जारी कर दें। तीसरी कक्षा की अप्रैल के अंत तक और छठी कक्षा की मई के मध्य तक बाजार में उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। एनसीईआरटी की ओर से अन्य कक्षाओं की भी कुछ पुस्तकें मई में बाजार में उपलब्ध करा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed