फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Netaji' Transfer SSP's outburst

‘नेताजी’ की नाराजगी से हटाए गए कप्तान

Fri, 28 Mar 2014 12:57 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 28 Mar 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
'Netaji' Transfer SSP's outburst

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ऐसे ही नहीं हटे, उन्हें हटवाया गया है। राजनीतिक पार्टियों से जुड़े दो नेताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि वे चुनाव में पक्षपात करा सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा दो और बातें उनके हटने के पीछे चर्चाओं में हैं। उनमें एक है एसएसपी के एक करीबी रिश्तेदार का चुनाव लड़ना और दूसरी खनन माफिया का दोबारा जनपद में सक्रिय होना।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग से जिन अफसरों की शिकायत की गई थी, उनमें एसएसपी धर्मेंद्र सिंह का नाम नहीं था। उनका नाम एक-दो दिन पहले ही सूची में आया। उनके यहां से हटवाने के पीछे जनपद के नेता नहीं, बल्कि गैर जिलों में रहने वाले राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेताओं को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एसएसपी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें क्यों हटाया गया, उन्हें नहीं पता। धर्मेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे वायरलेस सेट पर ही पुलिसवालों से विदाई ली।

नई एसएसपी ने आधी रात को जाना चुनावी हाल
नवनियुक्त और गाजियाबाद की पहली महिला एसएसपी शचि घिल्डियाल देर रात करीब 10 बजे महानगर पहुंचीं। हापुड़ चुंगी स्थित सीबीआई अकादमी पहुंचते ही एसएसपी ने पुलिस अफसरों से चुनावी हाल जाना।

देर रात 10 बजे एसएसपी गाजियाबाद सीबीआई अकादमी पहुंचीं। करीब 11 बजे उन्होंने पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। एसएसपी ने गाजियाबाद के बारे में अधिकारियों से जानकारी की।


एसएसपी ने अधिकारियों को चुनाव के कारण मुस्तैद और दुरुस्त रहने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी देहात जगदीश शर्मा, एसपी (टी) किरण यादव, एसपी सिटी शिवहरि मीणा सहित सीओ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed