फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nephew got aunt killed and made a fatal attack on warts, Delhi Police arrested three

जाहिद बना जल्लाद: लूट के दौरान बुजुर्ग की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा, बहन के बेटे ने इसलिए कराया कत्ल

Sun, 11 Jun 2023 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Jun 2023 09:15 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने जाफराबाद में लूट के दौरान महिला की हत्या और उसके पति पर जानलेवा हमले के मामला का खुलासा कर दिया है। वारदात को मृत महिला के भांजे ने अंजाम दिलाया था। उधर लिए 10 लाख रुपये न देने पड़े इसलिए आरोपी साजिश रची।

विज्ञापन
Nephew got aunt killed and made a fatal attack on warts, Delhi Police arrested three
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जाफराबाद में लूट के दौरान शमीम बेगम (70) की हत्या और पति अब्बास मलिक (78) पर जानलेवा हमला करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्याकांड और लूट की साजिश किसी शमीम के भांजे (बहन के बेटे) जाहिद ने रची थी। 
विज्ञापन


जाहिद ने शमीम से कारोबार के लिए 10 लाख रुपये उधार लिए थे। बार-बार मांगने पर भी वह रुपये नहीं लौटा रहा था। रोज-रोज की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए उसने मौसी की हत्या और लूट की साजिश रची। इसके लिए उसने दोस्त व सहयोगियों को शामिल किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने जाहिद (25), दोस्त नाजिम (23) और शुएब (23) को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस जाहिद से पूछताछ कर बाकी साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी अरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संध्या स्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गली नंबर-5, अंबेडकर बस्ती, मौजपुर में चार-पांच बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोला था। भूतल पर अब्बास व शमीम मौजूद थे। पहली मंजिल पर अब्बास की साली मोबिना दो बेटों के साथ किराए पर रहती है। 
 

घर पर मोबिना का बेटा जाहिद भी मौजूद था। इस बीच चार-पांच बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने अब्बास पर चाकू से हमला कर दिया, जबकि शमीम की गला दबाकर हत्या कर दी। बदमाश घर में लूटपाट करने के बाद फरार हो गए।

जाहिद ने किया बेहोश होने का नाटक
लोकल पुलिस के अलावा जिले की कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल की गई। इसके अलावा बुजुर्ग दंपती के अलावा जाहिद के हाव-भाव पर शक हुआ। वारदात के दौरान बीचबचाव के बहाने जाहिद ने बेहोश होने का नाटक किया था। 

 

उसे चोट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलने लगा। सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की बात मान ली। बाद में जाहिद से पूछताछ के बाद नाजिम व शुएब को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले बाकी आरोपी लूटे गए माल के साथ फरार हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी है।
 

इसलिए दिया वारदात को अंजाम
पुलिस की पूछताछ में जाहिद ने बताया कि तीन साल पहले उसने मौसी से काम के लिए 10 लाख रुपये उधार लिए थे। कारोबार शुरू करने के बाद जल्द ही उसने रुपये वापस करने थे, लेकिन वह रुपये नही दे पा रहा था। मौसी रुपयों के लिए दबाव बना रही थी।

आते-जाते वह उसे टोकती थी।इससे परेशान होकर उसने मौसी की हत्या करने की साजिश रची। इसके लिए अपने दोस्त नाजिम से बात की। नाजिम ने बाकी लड़कों का इंतजाम किया।

मार्च से लेकर अभी तक तीसरी बार इन लोगों ने लूट और हत्या का प्रयास किया था, लेकिन किसी न किसी कारण यह वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। बृहस्पतिवार को आरोपी जानबूझकर घर पर मौजूद था। उसने ही बदमाशों के लिए दरवाजा खोला। जाहिद शादीशुदा है और मकान मेंं ही बेल्ट बनाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed