{"_id":"5dbb645c8ebc3e01586f1f41","slug":"nepali-citizen-was-murdered-for-not-returning-money-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये वापस नहीं करने पर की थी नेपाली नागरिक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये वापस नहीं करने पर की थी नेपाली नागरिक की हत्या
Fri, 01 Nov 2019 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Nov 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियागंज पुलिस ने नेपाली नागरिक की हत्या की गुत्थी को 24 घंटे से पहले सुलझा लिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक दादी बहादुर (50) के रिश्तेदार टेकराज साउद उर्फ टेक बहादुर (46) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
टेक बहादुर ने दादी बहादुर को 15 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर दादी टेक बहादुर को गालियां देने लगा। ऐसे में शराब के नशे में धुत टेक बहादुर ने गला घोंटकर दादी बहादुर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि मंगलवार को नेताजी सुभाष मार्ग पर पुलिस को एक शख्स अचेत अवस्था में मिला था। उसके गले पर निशान थे। एलएनजेपी अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त नेपाल निवासी दादी बहादुर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम से पता चला कि दादी बहादुर की हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
घटना स्थल के पास पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें आरोपी की तस्वीर बेहद धुंधली थी। छानबीन की गई तो पता चला कि घटना वाली रात को दादी बहादुर ने अपने दूर के रिश्तेदार टेक बहादुर के साथ शराब पी थी।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि टेक बहादुर दरियागंज स्थित हिंदी पार्क में आने वाला है। वह नेपाल भागने की फिराक में है। पुलिस ने उसे बुधवार सुबह दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान टेक बहादुर ने हत्या की बात कुबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि कई साल पहले वह नेपाल से दिल्ली काम की तलाश में आया था।
यहां आने के बाद उसने अपने दूर के रिश्तेदार दादी बहादुर को पंद्रह हजार रुपये उधार दे दिए। रुपये लेने के बाद दादी रुपये वापस नहीं कर रहा था।
मंगलवार को दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। टेक बहादुर ने दादी से अपने रुपये वापस मांगे, तो वह उसे गालियां देने लगा। इसी बात पर गुस्से में उसने गला घोंटकर दादी बहादुर की हत्या कर दी।