फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbours said after the death warrant police brought the bodies of the sinners in the night

निर्भया प्रकरण: डेथ वारंट के बाद पड़ोसी बोले, पापियों के शव रात में ही लेकर आए पुलिस

Wed, 08 Jan 2020 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Neighbours said after the death warrant police brought the bodies of the sinners in the night
तय हुई फांसी की तारीख - फोटो : self

निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले चारों दोषी दिल्ली के रविदास कैंप इलाके के निवासी हैं। मंगलवार को जब पटियाला हाउस कोर्ट ने इनके खिलाफ डेथ वारंट जारी किया तो पूरे कैंप इलाके में इनके पड़ोसियों का यही कहना था कि वे इन अपराधियों का मुंह तक नहीं देखेंगे। उन्होंने कहा कि फांसी होने के बाद पुलिस रात के अंधेरे में ही शव लेकर पहुंचे। वे नहीं चाहते कि दिन में उनके बच्चे इनके बारे में कुछ भी पूछें।

विज्ञापन


रविदास कैंप रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बिहारी लाल का कहना है कि पूरे देश में पहले से ही इन अपराधियों के चलते इलाके का नाम बदनाम हुआ है। जब भी वे उनके घरों को देखते हैं तो दिल में भरा गुस्सा बाहर आने लगता है। हमारे बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। इन पापियों का मुंह तक देखना नहीं चाहता कोई।
विज्ञापन


मुकेश, उसका भाई रामसिंह, अक्षय, पवन और विनय के मकान अभी रविदास कैंप में हैं। मुकेश और रामसिंह दोनों एक ही घर जे-41 में अपने परिवार के साथ रहते थे, लेकिन सात साल पहले हुई उस खौफनाक घटना के कुछ समय बाद पिता मांगेराम का निधन हो गया और बूढ़ी मां राजस्थान स्थित अपने पैतृक गांव लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इनके घर में अब कोई नहीं रहता। वहीं, पास में ही स्थित मकान नंबर ए-64 में दोषी पवन रहता था। फिलहाल इस मकान में उसके पिता हीरालाल, बड़ी बहन और बूढ़ी मां रहती है। 


हीरालाल आरकेपुरम सेक्टर-1 में फलों की रेहड़ी लगाते हैं। दोषी विनय शर्मा का मकान नंबर जे-105 है। उसके पिता हरिराम दिल्ली एयरपोर्ट पर बेलदारी का काम करते हैं। घर में विनय का भाई और उसकी पत्नी भी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed