पड़ोसी ने घर में घुसकर शादीशुदा महिला से की घिनौनी करतूत
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पड़ोस के ही एक युवक पर उसके घर में घुसकर पत्नी से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दनकौर क्षेत्र के भट्टा गांव निवासी प्रेमवीर सिंह ने बताया कि पिछले कई सालों से वह अपने परिवार के साथ दनकौर कस्बे में रहता है।
उसका आरोप है कि शनिवार सुबह वह घर से सुबह ही नौकरी पर ग्रेटर नोएडा के लिए गया हुआ था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी।
विरोध करने पर की मारपीट
उसी दौरान दोपहर के वक्त पडोस में रहने वाला रीलखा गांव का तेजपाल शराब के नशे में धुत होकर घर में आ गया और पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
पत्नी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में पत्नी का शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पत्नी की सूचना पर पहुंचे पति ने थाने जाकर पुलिस को सारी घटना बताई। दनकौर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि आरोपी युवक शराब का आदि है।
पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।