{"_id":"65d75981c4e51f8a740b7041","slug":"neighbor-was-threatening-and-misdeed-the-girl-for-three-years-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी वाला हैवान: 14 वर्षीय किशोरी को 39 की उम्र के दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार, तीन साल से कर रहा था दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी वाला हैवान: 14 वर्षीय किशोरी को 39 की उम्र के दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार, तीन साल से कर रहा था दरिंदगी
Thu, 22 Feb 2024 07:56 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 22 Feb 2024 07:56 PM IST
सार
आरोपी की पहचान धनंजय (39) के रूप में हुई है। वह पीड़िता के पड़ोस में सब्जी की दुकान चलाता है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने वर्ष 2021 में पहली बार वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला आरोपी पिछले करीब तीन सालों से वारदात को अंजाम दे रहा था। पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई तो पुलिस को खबर दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान धनंजय (39) के रूप में हुई है। वह पीड़िता के पड़ोस में सब्जी की दुकान चलाता है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने वर्ष 2021 में पहली बार वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह लगातार डरा-धमकाकर वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ आनंद पर्वत इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। इसके पड़ोस में धनंजय सब्जी की दुकान चलाता है। मंगलवार को पीड़िता ने परिवार को बताया कि आरोपी धनंजय पिछले करीब तीन सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम माता-पिता व किशोरी को थाने ले आई। बाद में किशोरी की काउंसलिंग कराई गई। उसका बयान लेकर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने बताया है कि वह परिवार को मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दे रहा था।