{"_id":"128f47eb9b58a021b2eebc3a83f5bcc8","slug":"neighbor-s-escaped-with-minor-girl-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी नाबालिग लड़की को लेकर हो गया फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी नाबालिग लड़की को लेकर हो गया फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-71 स्थित बसई गांव निवासी 14 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर पड़ोसी अपने साथ लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मूल रूप से हरदोई के रहने वाली किशोरी अपने माता-पिता के साथ सेक्टर-71 स्थित एक गांव में रहती थी। तीन जनवरी को वह शाम पांच बजे अचानक लापता हो गई।
घर वालों ने उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिली। बाद में घर वालों को सूचना मिली कि पड़ोस में रहने वाला महेश (35) रीना को अपने साथ लेकर फरार हो गया।
परिजनों की शिकायत पर फेस-3 थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल महेश का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन