फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbor misdeed a woman by dragging her into house in Palwal s Hodal

पड़ोसी की दरिंदगी: सुबह घर से निकली महिला, युवक ने पीछे से पकड़कर मुंह दबाया, जबरन घर में खींचकर किया दुष्कर्म

Mon, 31 Jul 2023 10:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल)
संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 31 Jul 2023 10:35 PM IST
सार

आरोप है कि काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी सास उसे ढूंढते हुए आरोपी के घर जा पहुंची। उसने अपनी पुत्रवधू को छोटे के घर पाया।

विज्ञापन
Neighbor misdeed a woman by dragging her into house in Palwal s Hodal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पलवल जिले के होडल थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में पड़ोसी द्वारा जबरन एक महिला को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता व उसकी सास को किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की भी आरोपी ने धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने बताया कि होडल थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई को 28 जुलाई की सुबह चार बजे घर से निकली थी। उसी दौरान उसका पड़ोसी मौके पर आ गया और उसे पीछे से पकड़ कर उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद वह उसे जबरदस्ती खींच कर अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी सास उसे ढूंढते हुए आरोपी के घर जा पहुंची। उसने अपनी पुत्रवधू को छोटे के घर पाया। जब उसने इस पर पुलिस में शिकायत देने की बात कही तो आरोपी ने उसे व उसकी पुत्रवधू को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed