फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Neighbor kills young man by stabbing him with knife in Swaroop Nagar New Delhi

दर्दनाक: पड़ोसी ने युवक को चाकू से गोदा, पीड़ित खुद लहूलुहान हालत में घर पहुंचा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 07 Nov 2023 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Nov 2023 09:56 PM IST
सार

पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि रविवार शाम वह पड़ोसी और अन्य साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था।

विज्ञापन
Neighbor kills young man by stabbing him with knife in Swaroop Nagar New Delhi
मृतक गौरी शंकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद पड़ोसी ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घायल होने के बाद पीड़ित खुद ही घर पहुंचा। परिवारवालों ने लहूलुहान हालत में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौैरान उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त गौरी शंकर के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ गली नंबर पांच में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बच्चे हैं। मृतक स्वरूप नगर थाने का घोषित बदमाश था और उसपर चार मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह निजी गाड़ी चला रहा था। रविवार रात पुलिस को अंबेडकर अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल गौरी शंकर बयान देने के हालत में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि रविवार शाम वह पड़ोसी और अन्य साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। उसके पड़ोसी ने गाली गलौज व हाथापाई करने के बाद उसके पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed