{"_id":"3d629a354c1d2ed12fff3eaec7aad009","slug":"neetu-daboda-s-sharp-shooter-vikram-hidden-in-punjab-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-पंजाब में छुपा है शार्प शूटर विक्रम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा-पंजाब में छुपा है शार्प शूटर विक्रम!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Dec 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की गिरफ्त से फरार नीतू दबोदा गिरोह का शार्प शूटर पानीपत निवासी विक्रम उर्फ पारस उर्फ गोल्डी उर्फ प्रधान (26) हरियाणा या पंजाब में छुपा हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि नीतू का एनकाउंटर होने के बाद से विक्रम पर गिरोह को संगठित करने का दबाव था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की तीन और क्राइम ब्रांच की दो टीमें विक्रम को दबोचने के लिए हरियाणा के रोहतक, बहादुरगढ़, झज्जर, पानीपत और पंजाब के भटिंडा, जालंधर, अमृतसर में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात ढाई बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सिपाही को नशे की हालत में देखा गया। जांच में पता चला कि दो अन्य पुलिसकर्मी प्लेटफार्म और एक पार्किंग में बेहोश पड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी को अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंचाया। चारों की पहचान तीसरी बटालियन में तैनात हवलदार दिनेश, सिपाही मीर सिंह, अजय व रमेश के रूप में हुई।
चारों पुलिसकर्मी 24 दिसंबर को भटिंडा की अदालत में पेश करने के बाद विक्रम को वापस दिल्ली लेकर आ रहे थे। रोहतक के पास विक्रम ने पुलिसकर्मियों को जूस पीने के लिए दिया था जिसे पीते ही सभी बेहोश हो गए और विक्रम फरार हो गया।
दिल्ली पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।