{"_id":"43692b88261ce1846294895cf82e455e","slug":"neetish-katara-s-murder-was-honour-killing-says-his-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नीतिश की हत्या नहीं ऑनर किलिंग हुई है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नीतिश की हत्या नहीं ऑनर किलिंग हुई है'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 12 Jul 2014 03:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नीतिश की हत्या ऑनर किलिंग थी। इसके लिए तीनों दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए।’ शुक्रवार को नीतिश कटारा की मां नीलम कटारा ने हाईकोर्ट में यह दलील दी। इसके साथ ही तीनों की सजा पर जिरह पूरी हो गई है। कोर्ट ने अब 18 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
जस्टिस गीता मित्तल व जस्टिस जेआर मीढा की पीठ के समक्ष नीलम कटारा ने कहा कि निचली अदालत व हाईकोर्ट मामले को पहले ही ऑनर किलिंग बता चुकी हैं। वह केवल इतना कहना चाहती हैं कि ऑनर किलिंग को जघन्य श्रेणी में रखा गया है इनमें मौत की सजा ही दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
दोषियों की सजा पर जिरह पूरी करते हुए वकील पीके डे ने कहा कि एक शख्स की क्रूरता के साथ हत्या के बाद जला दिया गया। यह ऑनर किलिंग है और यह जघन्य है। दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
निचली अदालत के फैसले का हवाला देते हुए अधिवक्ता डे ने कहा कि शरीर को जलाना केवल साक्ष्य मिटाना नहीं है। यह जघन्य मामला है, जिसने पूरे समाज को हिला कर रख दिया।
दोषियों की सजा को बढ़ाने की मांग करते हुए अधिवक्ता ने कहा कि उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया है। फरवरी 2002 से 2013 के बीच ये 11 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। ये समाज के लिए खतरा हैं और इनके सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। इनके लिए मौत ही एकमात्र सजा है।