{"_id":"5c7ed923bdec2214435fa6b4","slug":"neeraj-bawana-gang-member-arrested-by-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज बवानिया के इशारे पर करता था उगाही, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज बवानिया के इशारे पर करता था उगाही, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 06 Mar 2019 01:46 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विजय विहार इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख की उगाही का प्रयास करने वाले बदमाश को बवाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग का है। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और 14 कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश की पहचान विक्रम उर्फ लांबा के रूप में हुई है।
बदमाश पर पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाश नीरज बवानिया के इशारे पर उगाही करता था। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से बवाना थाना पुलिस इलाके में सक्रिय बदमाशों के गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
पूछताछ में विक्रम ने बताया कि हथियार नीरज बवानिया के परिचित से लिया था। विजय विहार थाने को विक्रम की तलाश थी। विक्रम ने विजय विहार इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी और 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने प्रॉपर्टी डीलर को धमकाने के लिए जेल में बंद राहुल उर्फ काला से वीडियो कॉल करवाकर धमकी दिलवाई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।