{"_id":"663b8c4e6908b1670b0f2823","slug":"ndmc-removed-garbage-lying-near-denmark-embassy-in-delhi-2024-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क के राजदूत की अपील का असर: कुछ घंटों में एनडीएमसी ने लिया एक्शन; दूतावास के पास पड़े कूड़े को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेनमार्क के राजदूत की अपील का असर: कुछ घंटों में एनडीएमसी ने लिया एक्शन; दूतावास के पास पड़े कूड़े को हटाया
Wed, 08 May 2024 08:00 PM IST
अनुज कुमार
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 08 May 2024 08:00 PM IST
सार
दिल्ली में डेनमार्क दूतावास के पास पड़े कूड़े को एनडीएमसी ने हटा दिया है।
विज्ञापन
डेनमार्क के राजदूत की अपील का असर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
देश की राजधानी का नई दिल्ली इलाका अपनी साफ-सफाई को लेकर चर्चा में रहता है। लेकिन आज दिल्ली में डेनमार्क दूतावास के पास पड़े कूड़े पर राजदूत स्वेन फ्रीडी ने चिंता जताई। उनके एक्स पर पोस्ट डालने के कुछ ही घंटों में नई दिल्ली नगर निगम यानी एनडीएमसी की टीम वहां पहुंची। जिसके बाद एनडीएमसी ने उस क्षेत्र की सफाई की।
बता दें कि भारत की राजधानी दिल्ली में डेनमार्क के राजदूत ने एंबेसी के पीछे की गंदगी को लेकर एक वीडियो एक्स पर पोस्ट डालकर साझा किया था। वीडियो में खुद डेनिश राजदूत एंबेसी के पीछे सर्विस रोड पर गए और गंदगी को वीडियो के जरिए दिखाया।
विज्ञापन
राजदूत फ्रेडी ने संबंधित विभाग से इस गंदगी को हाथ जोड़कर साफ करने की अपील की। जिसके बाद एनडीएमसी ने तुरंत कदम उठाते हुए उस लेन पर पड़े कचरे को साफ कर दिया। इस कार्रवाई के बाद राजदूत ने एनडीएमसी को धन्यवाद भी किया।
डेनमार्क के राजदूत स्वेन फ्रीडी ने कहा कि यहां एक सर्विस लेन है। कुछ घंटों पहले मैंने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद उसपर एक्शन लिया गया। एनडीएमसी के नायकों की तारीफ की। उन्होंने लेन पर पड़ा कूड़ा-कचरा हटा दिया है। जिसके लिए उनका धन्यवाद। यह कोई शिकायत नहीं थी। बल्कि एक समस्या थी। मुझे गर्व है कि एनडीएमसी ने कुछ ही मिनटों में इस पर कार्रवाई की। मैं यहां बीते 11 साल से रह रहा हूं। हम भारत को प्यार करते हैं।
विज्ञापन
#WATCH | After Denmark ambassador Svane Freedy in a video posted on 'X' today raised concerns over garbage lying near the Denmark embassy in Delhi, NDMC cleaned up the area pic.twitter.com/OuRcEtzEu2
— ANI (@ANI) May 8, 2024विज्ञापन
बता दें कि भारत की राजधानी दिल्ली में डेनमार्क के राजदूत ने एंबेसी के पीछे की गंदगी को लेकर एक वीडियो एक्स पर पोस्ट डालकर साझा किया था। वीडियो में खुद डेनिश राजदूत एंबेसी के पीछे सर्विस रोड पर गए और गंदगी को वीडियो के जरिए दिखाया।
विज्ञापन
Denmark Ambassador @DenmarkinIndia @svane_freddy thanks NDMC people for cleaning 🧹 the trash from the lane next to the embassy in Delhi. @WIONews https://t.co/2W95SxgSvR pic.twitter.com/9QyhtqFPCP
— Sidhant Sibal (@sidhant) May 8, 2024
राजदूत फ्रेडी ने संबंधित विभाग से इस गंदगी को हाथ जोड़कर साफ करने की अपील की। जिसके बाद एनडीएमसी ने तुरंत कदम उठाते हुए उस लेन पर पड़े कचरे को साफ कर दिया। इस कार्रवाई के बाद राजदूत ने एनडीएमसी को धन्यवाद भी किया।
🚨 A Danish diplomat rants that no action is being taken on cleanliness near the Denmark Embassy in New Delhi. (📹-@svane_freddy) pic.twitter.com/bc1GRbnxCW
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) May 8, 2024