फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDA president candidate ramnath kovind will practice yoga in connaught place

योग दिवस पर दिल्ली में होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कोविंद, कनॉट प्लेस में करेंगे योग

Wed, 21 Jun 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Jun 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
 NDA president candidate ramnath kovind will practice yoga in connaught place
पीएम मोदी के साथ रामनाथ कोविंद। - फोटो : फाइल फोटो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन बुधवार को पूरे देश के साथ एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद भी योग करेंगे। खास बात यह है कि देश के नंबर एक नागरिक बनने की कतार में पहुंचे रामनाथ कोविंद ने योग करने के लिए अपने संभावित नए निवास रायसीना हिल से करीब दो किलोमीटर के इलाके कनॉट प्लेस को चुना है। राष्ट्रपति बनने पर उन्हें रायसीना हिल में रहने का अवसर मिलेगा।     

विज्ञापन

 
कनॉट प्लेस में आयुष मंत्रालय के सहयोग से एनडीएमसी ने योग कार्यक्रम आयोजित किया है। यह दिल्ली का मुख्य योग कार्यक्रम है। उनके यहां आने से यह कार्यक्रम स्वयं में वीवीआईपी कार्यक्रम हो जाएगा। हालांकि इस कार्यक्रम में उनके आने की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा एनडीएमसी के निमंत्रण पत्र में भी उनका नाम नहीं लिखा है।      
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार योग कार्यक्रम में रामनाथ कोविंद के आने कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। वह कनॉट प्लेस में योग करने के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू के साथ पहुंचेंगे। वह पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे। सूत्र बताते है कि वह कार्यक्रम केवल योग करेंगे। अन्य नेताओं की भांति संबोधन नहीं करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

   
सूत्रों ने बताया कि रामनाथ कोविंद को योग दिवस के अवसर बिहार में ही किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। इसी बीच सोमवार को एनडीए ने उनको राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित दिया और वह सोमवार को ही बिहार से दिल्ली आ गए और अब उनका बिहार जाने का कार्यक्रम नहीं है, क्योंकि उन्होंने बिहार के राज्यपाल पद से त्याग पत्र दे दिया है। 


इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दो साल पहले योग दिवस मनाने की हुई शुरूआत के तहत उन्होंने तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कनाट प्लेस के कार्यक्रम को योग करने के लिए चुना है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed