फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCWeb: Cutoff released under special drive

एनसीवेब : स्पेशल ड्राइव के तहत कटऑफ जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
-हंसराज कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम की कटऑफ 80 और मिरांडा हाउस में 79 फीसदी
विज्ञापन


-दाखिले के लिए मिलेंगे केवल दो दिन, आठ अक्तूबर तक फीस जमा करा सकेंगे विद्यार्थी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले के स्पेशल ड्राइव के तहत कटऑफ जारी कर दी गई है। यह एक प्रकार से अंतिम कटऑफ है, लेकिन सीटें खाली रहने पर उन्हें भरने के लिए और ड्राइव चलाए जाएंगे। स्पेशल ड्राइव की इस कटऑफ में पांच अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक दाखिला लिया जा सकेगा। स्पेशल ड्राइव की कटऑफ में वह छात्र ही दाखिले के योग्य होंगे, जिन्हें अब तक किसी कटऑफ के आधार पर दाखिला नहीं मिला या वह दाखिला नहीं ले सके।


एनसीवेब की इस कटऑफ के आधार पर छात्र आठ अक्तूबर तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। इस कटऑफ में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले दस कॉलेज सेंटर में बंद हो गए हैं। हंसराज में 80 फीसदी और मिरांडा हाउस में 79 फीसदी कटऑफ पर दाखिला लिया जा सकता है। ओबीसी के लिए सभी 26 कॉलेज सेंटर में दाखिले की गुजांइश है। यहां मिरांडा व हंसराज कॉलेज को छोड़कर अधिकतर सभी सेंटरों पर 40-45 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। जबकि एसटी और पीडब्लयूडी(दिव्यांग) श्रेणी का दाखिला बीकॉम में 40 फीसदी पर हो जाएगा। बीए ऑनर्स ईको-राजनीति विज्ञान कॉम्बिनेशन में सामान्य श्रेणी के दाखिले 12 कॉलेज सेंटर में बंद हो गए हैं। इस प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के दाखिले अलग-अलग कॉलेज के हिसाब से 42 से 58 फीसदी पर हो जाएंगे। जबकि ओबीसी श्रेणी के लिए हंसराज व मिरांडा हाउस को छोड़कर सभी कॉलेज सेंटर पर कटऑफ 40 फीसदी है। इन दोनों कॉलेज ने कटऑफ 65-65 फीसदी निकाली है। वहीं, बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान में अदिति और भगिनी निवेदिता कॉलेज में ही सामान्य श्रेणी के लिए सीटें खाली हैं। यहां 42 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। वहीं, एसटी श्रेणी का दाखिला 40-45 फीसदी पर हो जाएगा। ओबीसी की सीटें भी खाली हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed