{"_id":"68878c0b2b8b5efa2e07eb8d","slug":"ncweb-admits-bcom-at-50-to-84-marks-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-99167-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनसीवेब में 50 से 84 फीसदी पर बीकॉम में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनसीवेब में 50 से 84 फीसदी पर बीकॉम में दाखिला
विज्ञापन
- बीते साल के मुकाबले में कटऑफ में औसतन एक से डेढ़ फीसदी की कमी
-अब ऑनलाइन दाखिले 29 जुलाई से 31 जुलाई तक होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीवेब) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बीए व बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहली कटऑफ जारी कर दी है। बीते साल के मुकाबले में कटऑफ में एक से डेढ़ फीसदी की कमी देखी गई। मिरांडा हाउस व हंसराज जैसे कॉलेज में कटऑफ में तीन से छह फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अधिक संख्या में छात्रों को दाखिले का अवसर देने के लिए कटऑफ में कमी की गई है। इसके आधार पर बीए व बीकॉम प्रोग्राम में छात्राएं 29 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन दाखिला ले सकती हैं। दाखिले के बाद फीस का भुगतान दो अगस्त तक किया जा सकेगा।
एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि बीते साल के मुकाबले में कटऑफ औसतन एक से डेढ़ फीसदी कम रखा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे कि पहले राउंड में ज्यादा छात्राओं को दाखिले का अवसर मिल जाए। इस बार एनसीवेब में 15, 200 सीटों के लिए 17,500 छात्राओं ने आवेदन किए हैं। बीए में सबसे ज्यादा 85 फीसदी कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए इतिहास के साथ राजनीति विज्ञान में मिरांडा हाउस ने जारी की है। बीते साल यह 88 फीसदी थी। जबकि बीए प्रोग्राम अर्थशास्त्र-राजनीति विज्ञान के लिए मिरांडा हाउस ने 80 फीसदी कटऑफ जारी की है जो कि बीते साल 85 फीसदी थी।
वहीं बीकॉम में सबसे ज्यादा कटऑफ सामान्य श्रेणी के लिए हंसराज कॉलेज में 84 फीसदी जारी की गई है जो कि बीते साल 88 फीसदी थी। जबकि मिरांडा हाउस ने इस प्रोग्राम के लिए 82 फीसदी कटऑफ जारी की है। बीए प्रोग्राम इतिहास व राजनीति शास्त्र की कटऑफ हंसराज कॉलेज ने सामान्य के लिए 81 फीसदी जारी की है जो कि बीते साल 87 फीसदी थी। इस तरह से छह फीसदी की गिरावट देखी गई है। मैत्रेयी कॉलेज ने 73 फीसदी, एसपीएम कॉलेज में 71 फीसदी, डीडीयू व राजधानी कॉलेज सेंटर में 69 फीसदी कटऑफ तय की है।
विज्ञापन
बीकॉम प्रोग्राम के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स सेंटर पर सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 73 फीसदी है जबकि पीडब्लयूडी श्रेणी के लिए 60 फीसदी है। अदिति, भगिनी व आर्यभट्ट कॉलेज सेंटर में इस प्रोग्राम के लिए कटऑफ 50 फीसदी है। जबकि एसपीएम कॉलेज में बीकॉम में 60 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
मालूम हो कि एनसीवेब में दो प्रोग्राम बीए व बीकॉम प्रोग्राम की 15 हजार 210 सीटों में दाखिले के लिए जारी पहली कटऑफ के आधार पर दाखिले 29 से 31 जुलाई तक होंगे। जबकि छात्राएं दो अगस्त शाम पांच बजे तक फीस का भुगतान कर सकती हैं। एनसीवेब की कक्षाएं 26 कॉलेज सेंटरों पर संचालित होती हैं। एनसीवेब में दाखिले के लिए छात्राओं के पास दिल्ली के स्थानीय निवास का पता होना जरूरी है।