Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCRTC observed World Quality Week

Delhi NCR News: एनसीआरटीसी ने मनाया विश्व गुणवत्ता सप्ताह, गुणवत्ता के साथ बेहतर प्रदर्शन पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
नमो भारत परियोजना में गुणवत्ता नियंत्रण और आश्वासन के लिए विशेषज्ञों ने दिए सुझाव, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने विश्व गुणवत्ता सप्ताह 2026 मनाया। इस दौरान नमो भारत आरआरटीएस परियोजना में गुणवत्ता के उच्च मानकों को बनाए रखने और कार्यक्षमता में निरंतर सुधार पर जोर दिया गया। इस वर्ष विश्व गुणवत्ता सप्ताह की थीम गुणवत्ता : बेहतर प्रदर्शन की शक्ति रही।


सप्ताह भर चले आयोजन के दौरान गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवादात्मक कार्यशालाएं, प्रशिक्षण सत्र और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विषय विशेषज्ञों ने कर्मचारियों को गुणवत्ता नियंत्रण को मजबूत करने, गुणवत्ता आश्वासन के बेहतर तरीकों को अपनाने और कार्यों में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जानकारी दी। इन सत्रों का उद्देश्य संगठन के सभी स्तरों पर गुणवत्ता को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना और परियोजना के प्रत्येक चरण में बेहतर मानक सुनिश्चित करना रहा। विशेषज्ञों ने गुणवत्ता से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं और कार्यप्रणाली में सुधार के तरीकों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर एनसीआरटीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नमो भारत परियोजना के सभी कार्यों में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और निरंतर सुधार के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed