{"_id":"2c854f5a709daa17f41bdf64dbd07909","slug":"ncr-weather-changed-then-sprinkle","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में बदला मौसम, फिर बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में बदला मौसम, फिर बूंदाबांदी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Mar 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहे हैं। फिर मौसम बिगड़ गया। बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन
मार्च समाप्त होने को है। इस दौरान औसतन तापमान 22/40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता था। इस बार मौसम अपने रुटीन में नहीं आ रहा है। जैसे ही गर्मी बढ़ती है, बारिश हो जाती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही हुआ। रात में छाए बादल सुबह घने हो गए और एनसीआर में हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान गिरकर 16/29 पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी आशंका है।
विज्ञापन