{"_id":"eaf79323c7cd59a77798a286b529021a","slug":"ncr-monsoon-willing-to-enter-into","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में दस्तक देने को मानसून तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में दस्तक देने को मानसून तैयार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून के कदम अब एनसीआर के करीब हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत में मानसून एनसीआर को सराबोर कर देगा। मानसून से पहले प्री-मानसून बारिश लगातार जारी है।
विज्ञापन
बुधवार को हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली, अब बृहस्पतिवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। मानसून अपने निर्धारित समय पर एनसीआर में आमद कराने को तैयार है। इससे पहले प्री-मानसून बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर को एनसीआर के जिलों में प्री-मानसून बारिश हुई। इससे तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। बुधवार का तापमान 28/38 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली। उमस भी थोड़ी कम हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार हवाओं के दबाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो 24 से 48 घंटे में मानसून एनसीआर में पहुंच जाएगा। इसके शुक्रवार-शनिवार को बरसने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि मानसून का आगमन होने वाला है। इसकी शुरुआत पिछले साल की तुलना में थोड़ी हल्की रहेगी, लेकिन लोगों को भयंकर गर्मी से निजात मिल जाएगी।