फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि के लिए सज-धज कर तैयार हैं बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़

Sat, 28 Sep 2019 11:02 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 28 Sep 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Navratri and Durga Puja in Delhi NCR preparations images durga idols ramleela
मूर्तियों को अंतिम रूप देती बालिका - फोटो : अमर उजाला

नौ दिनों तक चलने वाली देवी पूजा नवरात्रि को लेकर देशभर में उल्लास का माहौल है। दिल्ली एनसीआर के बाजार भी नवरात्रि के सामानों से सज-धज कर तैयार हैं। एक तरफ साल भर इस त्योहार का इंतजार करने वाले मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं, वहीं लोगों को भी मूर्ति और कलश स्थापना का उत्सुकता से इंतजार है। 

Navratri and Durga Puja in Delhi NCR preparations images durga idols ramleela
चुनरियों से सजा बाजार - फोटो : अमर उजाला

पूजा बाजारों में सामग्रियों, फूल मालाओं और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी बढ़ गई है। पूरा बाजार लाल चटकदार चुनरियों से पट गया है। नवरात्र की पूजा करने वाले भक्त भारी संख्या में पूजन सामग्रियों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। 

Navratri and Durga Puja in Delhi NCR preparations images durga idols ramleela
रामलीला मंचन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

वहीं एनसीआर के कई इलाकों में तो रामलीला का मंचन भी शुरू हो गया है। कई जगह कलाकार अपनी फाइनल प्रैक्टिस में जुटे हैं, तो कई जगह प्रस्तुती शुरू हो गई है। रामलीला के कलाकार राम, लक्षमण, सीता, हनुमान, रावण और अन्य भेषों में जम रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri and Durga Puja in Delhi NCR preparations images durga idols ramleela
मूर्तियों की खरीदारी करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

नवरात्र के दौरान दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए डीटीसी प्रबंधन ने भी सुविधाओं का खास ध्यान रखने की योजना बनाई है। इस दौरान मंदिरों में दर्शन के लिए रात में डीटीसी की बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। मंदिरों में दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ को परेशानी से बचाने के लिए कुछ रूटों पर चलने वाली बसों को बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Navratri and Durga Puja in Delhi NCR preparations images durga idols ramleela
नवरात्र में होगी ऐतिहासिक रामलीला - फोटो : अमर उजाला

वहीं रविवार से दिल्ली में ऐतिहासिक रामलीला का आगाज होगा। करीब 50 से ज्यादा स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसे लेकर सबसे बड़ा मेला लाल किला मैदान, रोहिणी के जापानी पार्क, अशोक विहार और यमुनापार इंद्रप्रस्थ में लगा है। रामलीला में श्रीराम बरात में चारों भाइयों का विवाह दिखाया जाएगा। पहली बार किसी लीला में सीता हरण के बाद माता पार्वती द्वारा भगवान राम की परीक्षा लेना, शंकर भगवान द्वारा माता पार्वती का त्याग करने की लीला का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed