Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Natural soaps and herbal products take center stage at the Khadi Pavilion

Delhi NCR News: खादी पवेलियन में छाए प्राकृतिक साबुन और हर्बल उत्पाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
गाय के दूध, कपूर और फिटकरी से बने साबुन के साथ देसी घी की लिपस्टिक व हर्बल काजल भी आकर्षण का केंद्रवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। व्यापार मेले के खादी पवेलियन में इस बार प्राकृतिक साबुन और हर्बल उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। यहां गाय के दूध, कपूर और फिटकरी से बने साबुन सहित कई प्राकृतिक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।
ऐसे ही एक ब्रांड की संस्थापक यशप्रीत कौर ने बताया कि उनके ब्रांड का उद्देश्य रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सौंदर्य एवं देखभाल के उत्पादों को प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार करना है। स्टॉल पर हर्बल साबुन, क्लींजिंग बार, देसी घी से बनी लिपस्टिक, हर्बल लिप बाम, मॉइस्चराइजर, बॉडी लोशन और हर्बल काजल उपलब्ध हैं। इसके अलावा फुट सोक और विभिन्न प्रकार के बाथ सॉल्ट भी प्रदर्शित किए गए हैं। यशप्रीत ने बताया कि उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के एमडीटीसी के तहत सौंदर्य उत्पाद बनाने का विशेष प्रशिक्षण लिया है। खादी पवेलियन से उनका जुड़ाव वर्ष 2024 में एक आगंतुक के रूप में शुरू हुआ था।
विज्ञापन

इससे पहले केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने भारत मंडपम के हॉल नंबर छह में एमएसएमई मंत्रालय, केवीआईसी, कॉयर और राष्ट्रीय एससी-एसटी हब के मंडपों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी मौजूद रहीं। इस वर्ष एमएसएमई पवेलियन की थीम 'एमएसएमई- विकास भी, विरासत भी' रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed