{"_id":"5d40b2558ebc3e6cc92d6f93","slug":"nationwide-strike-of-doctors-against-nmc-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल, जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल, जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन
Wed, 31 Jul 2019 11:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में पारित राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) विधेयक के खिलाफ मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल जारी है। आईएमए के बैनर तले देश भर में करीब साढ़े तीन लाख से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) और फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है, लेकिन हड़ताल पर जाने का फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शांतनु सेन ने बताया कि एनएमसी विधेयक को लेकर आईएमए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहा है। पिछली बार जब सदन में विधेयक पेश हुआ था तब आईएमए के विरोध पर सरकार ने संशोधन का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में सरकार ने उन्हीं नियमों को लागू कर दिया, जिसके खिलाफ आईएमए खड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे से लेकर बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे तक आईएमए संगठन से जुड़े सभी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि आईएमए की सभी राज्य शाखाओं को हड़ताल के बारे में सूचित कर दिया है। दरअसल देश भर के चिकित्सीय संगठनों का कहना है कि विधेयक में कई ऐसे प्रावधान हैं जो कि चिकित्सीय वर्ग के लिए खतरा बने हुए हैं।
इन्होंने नीट पीजी और एक्जिट परीक्षा को कराने के अलावा निजी मेडिकल कॉलेजों में 50 फीसदी सीटों पर फीस नियंत्रण इत्यादि मुद्दों पर सवाल खड़े करते हुए सरकार से मांग की है कि विधेयक को वापस लेते हुए संशोधन के साथ उसे लाना चाहिए।