{"_id":"6adcb255bff0b09a3b073788","slug":"national-wrestling-tournament-at-chhatrasal-stadium-from-october-30-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-160580-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: छत्रसाल स्टेडियम में 30 अक्तूबर से राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: छत्रसाल स्टेडियम में 30 अक्तूबर से राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट
विज्ञापन
अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में देशभर के पहलवान दिखाएंगे दमखम, पांच नवंबर तक चलेंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में 30 अक्तूबर से स्कूल नेशनल कुश्ती टूर्नामेंट का आयोजन होगा। पांच नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक और बालिका पहलवान विभिन्न भार वर्गों में दमखम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता के लिए 30 अक्तूबर को टीमों के पहुंचने और पंजीकरण की व्यवस्था रहेगी। 31 अक्तूबर से मुकाबले शुरू होंगे। पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग के 35, 38, 41, 57, 62, 68 और 75 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले होंगे। वहीं, बालिका वर्ग के 39, 42, 46, 50, 54, 58 और 62 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान मैट पर उतरेंगी।
दो नवंबर को अंडर-14 के शेष भार वर्गों के मुकाबले होंगे। इसके बाद तीन और चार नवंबर को अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में प्रतियोगिताएं होंगी। पांच नवंबर को अंडर-17 बालक वर्ग के 92 और 110 किलोग्राम तथा बालिका वर्ग के 40 और 43 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता संपन्न होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अनुसार, मुकाबलों वाले प्रत्येक दिन सुबह आठ से नौ बजे तक मेडिकल जांच और वजन किया जाएगा। सुबह दस बजे से मुकाबले शुरू होंगे, जबकि दोपहर तीन बजे से फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।