फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national women commission member rekha sharma blamed migrate people for crime

गुरुग्राम गैंगरेप: महिला आयोग की सदस्य बोली- बाहर से आने वाले लोग क्राइम के लिए जिम्मेदार

Fri, 09 Jun 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 09 Jun 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
national women commission member rekha sharma blamed migrate people for crime
महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा।

साइबर सिटी में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों के लिए यहां रह रहे बाहरी लोग (प्रवासी) जिम्मेदार हैं। यह अजीब बयान राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने दिया। रेखा शर्मा बृहस्पतिवार को मानेसर गैंगरेप की पीड़िता से मिलने के बाद पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। रेखा शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि महिलाओं से होने वाले अपराधों के ज्यादातर मामलों में प्रवासी लोगों की आपराधिक भूमिका रही है।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने पीड़िता के घर जाकर घटना के बारे में पूछा। साथ ही पुलिस से मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर संतोष प्रकट किया। वहीं मामले में ढील बरतने वाली उपनिरीक्षक के निलंबन को अपर्याप्त बताया। उन्होंने कहा कि निलंबन से कुछ नहीं होता, मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और कोताही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित महिला की काउंसलिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

मुआवजे के लिए की सरकार से बात

रेखा शर्मा ने बताया कि पीड़िता को राज्य सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार से उनकी बातचीत हो चुकी है। हालांकि मुआवजे की राशि तय होना अभी बाकी है। उनका प्रयास रहेगा कि सरकार जल्द  मुआवजे की राशि जारी कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 महिला पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग
शर्मा ने बताया कि करनाल स्थित हरियाणा पुलिस एकेडमी में नई 800 महिला पुलिसकर्मियों को अच्छे व्यवहार के लिए  ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि महिलाओं के साथ थाने में बदसलूकी न हो।


रेखा शर्मा के मुताबिक एक तरफ शहर में घटनाएं बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस बल वीआईपी की सुरक्षा में लगी है। वह सरकार को पत्र लिखेंगी कि वीआईपी की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed