{"_id":"5f9021878ebc3e9bb350b7de","slug":"national-police-martyr-day-faridabad-police-salute-martyr-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस, शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस, शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन
Wed, 21 Oct 2020 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 21 Oct 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद सेक्टर-30 पुलिस लाइन में राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस मनाया गया, जहां अमर जवान ज्योति पर पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने पुष्प भेंट कर सभी शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया और उनकी याद में परेड सलामी ली।
विज्ञापन
इस दौरान दर्जनों पुलिसकर्मियों ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित किए। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता एसीपी धारणा यादव ने बताया कि जन सेवा करते हुए जो पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर शहीद हुए हैं, आज उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन
पिछले एक साल में पूरे देश के अंदर करीब 264 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। वहीं फरीदाबाद से शहीद हुए 2 पुलिसकर्मियों एसआई योगराज और सिपाही सतबीर को याद किया गया। परिवार को सम्मानित भी किया गया है। इस बार राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस आने वाले 11 दिन तक लगातार मनाया जाएगा। इन दिनों में पुलिस फिट इंडिया मूवमेंट पर ध्यान देगी और अपने आप को फिट रखेगी।
विज्ञापन