{"_id":"6e1e9cc16512784d9512ad2a48c29724","slug":"national-netball-championships-match-today-in-the-haryana-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए आज भिड़ेंगे हरियाणा-पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए आज भिड़ेंगे हरियाणा-पंजाब
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 24 Dec 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को बालक और बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला हरियाणा और पंजाब के बीच होगा। मंगलवार को क्वार्टर और सेमिफाइनल में दोनों राज्यों की टीमों ने अन्य सभी को शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
महामाया स्टेडियम में पिछले चार दिनों से चल रहे नेशनल नेटबॉल टूर्नामेंट में 14 राज्यों की 28 टीमों अपना प्रदर्शन दिखा रही थीं। यूपी की टीम प्री-क्वार्टर में ही बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद क्वार्टर फाइनल में विरोधी टीमों को टक्कर देते हुए पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, चंडीगढ़ और कर्नाटक ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
मंगलवार को सेमीफाइनल में बालक वर्ग में हरियाणा ने दिल्ली को 26-11 और पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 29-28 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
इसी तरह बालिका वर्ग की टीम में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 22-21 और पंजाब ने कर्नाटक को 22-8 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। बुधवार को हरियाणा और पंजाब की बालक-बालिका टीम के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
मंगलवार को खेले गए मैच में कंट्रोलर राहुल गौतम के साथ ही अरविंद भारद्वाज, जितेंद्र तितोरिया, डीपी सिंह, संजीव शर्मा, बाबू राम आदि का विशेष सहयोग रहा।