फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National dental curriculum to change; emphasis to be placed on disability-focused training.

Delhi NCR News: राष्ट्रीय डेंटल पाठ्यक्रम बदलेगा, दिव्यांगता आधारित प्रशिक्षण पर रहेगा जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
भविष्य के दंत चिकित्सकों को सभी वर्गों के मरीजों को बेहतर और समान स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तैयार किया जा सकेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेशनल डेंटल कमीशन (एनडीसी) भारत के राष्ट्रीय डेंटल पाठ्यक्रम (नेशनल डेंटल करिकुलम) में व्यापक बदलाव करने की तैयारी में है। प्रस्तावित बदलावों में दिव्यांगता से जुड़ी क्षमताओं और समावेशी दंत चिकित्सा शिक्षा को प्रमुखता दी जाएगी। इससे भविष्य के दंत चिकित्सकों को सभी वर्गों के मरीजों को बेहतर और समान स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तैयार किया जा सकेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, दुनिया के करीब एक-तिहाई डेंटल स्कूल भारत में हैं। ऐसे में भारतीय पाठ्यक्रम में विकलांगता संबंधी प्रशिक्षण को शामिल करने का प्रभाव केवल देश तक ही नहीं बल्कि वैश्विक मौखिक स्वास्थ्य कार्यबल की शिक्षा पर भी सकारात्मक रूप से पड़ेगा। इस विषय पर तैयार किए गए एक शोध पत्र में ऐसा टेम्प्लेट प्रस्तुत किया गया है, जिसे पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के डेंटल शिक्षा संस्थानों में अपनाया जा सकता है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि डेंटल शिक्षा को केवल स्पेशल केयर की अवधारणा तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए बल्कि इसे समावेशी और सभी के लिए सुलभ बनाया जाना चाहिए। उनका मानना है कि यूनिवर्सल डिजाइन पर आधारित डेंटल चेयर न केवल व्हीलचेयर उपयोग करने वाले मरीजों के लिए सुविधाजनक होती है, बल्कि बाएं हाथ से काम करने वाले और दिव्यांग दंत चिकित्सकों के लिए भी समान रूप से उपयोगी साबित होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, समावेशी डिजाइन किसी विशेष वर्ग के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए बेहतर और व्यावहारिक व्यवस्था का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित पाठ्यक्रम सुधारों से भारत में समावेशी डेंटल शिक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed