{"_id":"5c27c012bdec2256b61c2321","slug":"national-convention-of-bjp-will-be-held-on-january-11-and-12-at-ramlila-maidan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी भाजपा, 11-12 जनवरी को होगा बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी भाजपा, 11-12 जनवरी को होगा बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन
Sun, 30 Dec 2018 12:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अगले महीने देश की राजधानी से आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा ने राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने की घोषणा की है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के दिग्गज नेता संबोधित करेंगे। 11 व 12 जनवरी को होने वाले इस अधिवेशन की तैयारी में प्रदेश भाजपा नेता अभी से ही जुट गए हैं।
विज्ञापन
इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
बैठक के बाद डॉ. अनिल जैन ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन लोकसभा चुनाव से पहले सबसे बड़ी बैठक है। इसमें देश भर के हर जिले से लगभग 12,000 प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह अधिवेशन बेहद अहम है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत राष्ट्रीय नेतृत्व का कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीतने का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर 24 विभागों का गठन किया गया है। इसकी जिम्मेदारी अलग-अलग कार्यकर्ताओं को दी गई है। तरुण चुघ ने बताया कि देश भर के सभी जिलों से आने वाले प्रतिनिधियों का एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों से आवास तक ठहरने से लेकर भोजन व रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने तक की सारी व्यवस्था ये 24 विभाग करेंगे।