{"_id":"62ddea078b014a2c127f1090","slug":"national-blood-donation-camp-organized-in-shahdaras-subhash-park-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शिविर में 27 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित, अमर उजाला फाउंडेशन ने निभाई मीडिया पार्टनर की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शिविर में 27 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित, अमर उजाला फाउंडेशन ने निभाई मीडिया पार्टनर की भूमिका
Mon, 25 Jul 2022 06:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 25 Jul 2022 06:30 AM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर के शिविर आयोजक वरूण गुप्ता ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान 27 लोगों की मदद से शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है।
विज्ञापन
सुभाष पार्क इलाके में रक्तदान करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में रविवार को शाहदरा स्थित सुभाष पार्क इलाके में राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का आयोजन अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से किया गया था, जिसमें अमर उजाला फाउंडेशन मीडिया पार्टनर के तौर पर शामिल हुआ। इस दौरान 27 लोगों ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के शिविर आयोजक वरूण गुप्ता ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान 27 लोगों की मदद से शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। सभी रक्तदाताओं को महासभा की ओर से एक प्रमाणपत्र भी जारी किया गया है, जो कि अगले तीन माह तक वैध रहेगा। इस दौरान यदि रक्तदाता को खून की जरूरत होती है तो अस्पताल में प्रमाणपत्र दिखाकर एक यूनिट रक्त मिल जाएगा। वरूण गुप्ता ने बताया कि शिविर में अधिक संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंचे थे। हालांकि, जिन लोगों का मधुमेह व रक्तचाप नियंत्रित था, केवल उन्हीं लोगों ने रक्तदान किया है। कार्यक्रम के दौरान अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता, सचिन गुप्ता, आकाश गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन