फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narendra Modi winning celebration in faridabad

जब चाय वाले ट्रेन में चाय की बजाय बांटने लगे मिठाई

Sat, 17 May 2014 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 17 May 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi winning celebration in faridabad

मोदी की जीत की खुशी में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले भी झूम उठे। शनिवार को पूरे दिन चायवालों ने चाय बेचने के साथ-साथ जश्न मनाया और उनके लिए कुछ बेहतर करने की अपेक्षा भी की। कुछ भाजपा समर्थकों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन

शनिवार को दर्जनों की संख्या में ओल्ड स्टेशन पर चाय बेचने वाले एकत्र हुए और मोदी के जयकारे के साथ उन्हें जीत की बधाई दी। चाय विक्रेता श्यामलाल, विजय, नयन सिंह, माधो व कैलाशी आदि का कहना था कि मोदी की जीत के साथ ही देश में अच्छे दिन आने वाले हैं।
विज्ञापन

लेकिन उनके लिए अच्छे दिन तब आएंगे जब उन्हें भी कुलियों की तरह कुछ सुविधाएं मिले। चाय विक्रेताओं का कहना था कि वह 15-20 साल से स्टेशन पर ही चाय बेचकर अपना परिवार पाल रहे हैं। नरेन्द्र मोदी ने भी ऐसे दिन देखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी जीत की खुशी तो बहुत है लेकिन लालू यादव की तरह यदि मोदी ने चायवालों को कुछ सहूलियतें दे दी तो उनका जीवन आराम से कट जाएगा। चायवालों ने ट्रेनों में आने-जाने के लिए सुविधा और मेडिकल बीमा कराने की मोदी से मांग की। हर चायवाले ने 14-15 लोगों को चाय फ्री में पिलाई।ट्रेन में बांटी गई मिठाई, चाय वालों ने मनाया जश्न
Narendra Modi winning celebration in faridabad

मोदी की जीत की खुशी में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले भी झूम उठे। शनिवार को पूरे दिन चायवालों ने चाय बेचने के साथ-साथ जश्न मनाया।

मोदी की जीत की खुशी में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले भी झूम उठे। शनिवार को पूरे दिन चायवालों ने चाय बेचने के साथ-साथ जश्न मनाया और उनके लिए कुछ बेहतर करने की अपेक्षा भी की। कुछ भाजपा समर्थकों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।

शनिवार को दर्जनों की संख्या में ओल्ड स्टेशन पर चाय बेचने वाले एकत्र हुए और मोदी के जयकारे के साथ उन्हें जीत की बधाई दी। चाय विक्रेता श्यामलाल, विजय, नयन सिंह, माधो व कैलाशी आदि का कहना था कि मोदी की जीत के साथ ही देश में अच्छे दिन आने वाले हैं।

लेकिन उनके लिए अच्छे दिन तब आएंगे जब उन्हें भी कुलियों की तरह कुछ सुविधाएं मिले। चाय विक्रेताओं का कहना था कि वह 15-20 साल से स्टेशन पर ही चाय बेचकर अपना परिवार पाल रहे हैं। नरेन्द्र मोदी ने भी ऐसे दिन देखे हैं।

उनकी जीत की खुशी तो बहुत है लेकिन लालू यादव की तरह यदि मोदी ने चायवालों को कुछ सहूलियतें दे दी तो उनका जीवन आराम से कट जाएगा। चायवालों ने ट्रेनों में आने-जाने के लिए सुविधा और मेडिकल बीमा कराने की मोदी से मांग की। हर चायवाले ने 14-15 लोगों को चाय फ्री में पिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed