फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narendra modi Delhi rally cancel

नरेंद्र मोदी की दिल्ली रैली कैंसिल, पर क्यों?

Sat, 05 Apr 2014 04:14 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi Delhi rally cancel

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की सात अप्रैल यानी सोमवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली रद्द हो गई है।

विज्ञापन


अब वह इस दिन 3डी स्पीच देंगे। यानी कि अब वह बस दिल्ली में ही नहीं, बल्कि सात अप्रैल को पूरे देश में लाइव रहेंगे।

दरअसल, बीजेपी के स्टार प्रचारक मोदी तीन महीने से लगातार एक के बाद एक कई रैलियां कर रहे हैं। इसके बावजूद वह अपनी पहुंच से संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन

इसलिए कैंसिल हुई रैली

Narendra modi Delhi rally cancel

बीजेपी की दिल्ली ईकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि नरेंद्र मोदी की रैली की जबर्दस्त मांग हैं। सभी प्रत्याशी अपने क्षेत्र में नरेंद्र मोदी की रैली की मांग कर रहे हैं।

ऐसे में सबकी मांग पूरी कर पाना असंभव सा होता जा रहा है। साथ ही पहले चरण के मतदान भी करीब हैं। ऐसे में अब तक मोदी जिन इलाकों में नहीं पहुंच पाए हैं वहां भी इस लाइव शो के माध्यम से पहुंच जाएंगे।

हालांकि यह 3डी स्पीच पहले छह अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन नरेंद्र मोदी की व्यस्तताओं के चलते उसे ही सात की दिल्ली रैली में परिवर्तित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed