फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   narendra modi attacks on aap, aap became happy

नरेंद्र मोदी ने बोला हमला तो खुश हो गई AAP

Thu, 27 Mar 2014 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Mar 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
narendra modi attacks on aap, aap became happy

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपनी खामोशी तोड़ते हुए आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया है, लेकिन ‘आप’ खेमा इससे बेहद खुश है।

विज्ञापन


पार्टी रणनीतिकारों की यही कोशिश है कि पूरे चुनावी अभियान में मोदी को ‘आप’ और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलने पर मजबूर किया जाए। इसकी बड़ी वजह है। पार्टी का मानना है कि मोदी के सीधे निशाने पर आने से भाजपा विरोधी मत उनके पक्ष में जा सकते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह केजरीवाल के दिल्ली वापस आने पर वरिष्ठ नेताओं के बीच उनके आवास पर इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान राय बनी कि मोदी पर हमला तेज किया जाए। खासतौर से बनारस में, जहां से मोदी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर फायदा

narendra modi attacks on aap, aap became happy

सूत्रों की मानें तो केजरीवाल बेशक बनारस में मोदी पर वार करें, लेकिन ‘आप’ को इसका फायदा राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। खास तौर से जहां-जहां पार्टी के उम्मीदवार मजबूती से लड़ रहे हैं।

दिल्ली सरकार से हटने के बाद आप ने अपनी पूरी ताकत मोदी के विकास के दावे को झूठा साबित करने में झोंक दी है। केजरीवाल का गुजरात दौरा और मोदी को भेजी गई सवालों की फेहरिस्त इसी रणनीति का हिस्सा था।

इसके बावजूद बहुत दिनों तक मोदी ने केजरीवाल पर जुबान नहीं खोली। लिहाजा पार्टी ने सियासत की शतरंजी बिसात पर आखिरी पासा फेंकते हुए केजरीवाल को बनारस से लड़ाने का ऐलान कर दिया।

केजरीवाल का नाम मोदी की जुबान से फिसले नहीं

narendra modi attacks on aap, aap became happy

मोदी के खिलाफ दावेदारी पेश करते हुए केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा पर तगड़ा वार किया। उसके बाद जहां गुजरात सरकार ने केजरीवाल के सवालों का जवाब सार्वजनिक किया, वहीं उनकी बनारस रैली के अगले ही दिन मोदी ने भी हमला बोला।

इससे पार्टी को अपने मिशन में कामयाबी मिलती दिख रही है। आप का पूरा थिंक टैंक इसी पर काम कर रहा है कि मोदी की जुबान से केजरीवाल का नाम फिसलने न पाए।

मोदी को सीधी चुनौती देने से जहां पूरा संसदीय चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल में तब्दील होता दिखेगा, वहीं भाजपा विरोधी मतों के ध्रुवीकरण में सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed