फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narela Industrial area case live in partner involved in black magic murder attempted

अपने प्रेमी को खाने में खून मिला कर देती थी महिला, लिव इन में रहते थे दोनों

Sun, 30 Jun 2019 03:36 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 30 Jun 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Narela Industrial area case live in partner involved in black magic murder attempted
Black Magic

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक विचित्र घटना सामने आई है, जिसमें लिव इन में रह रही प्रेमिका को उसी के प्रेमी ने पहले तो मारने की कोशिश की और फिर मृत समझकर नग्न अवस्था में छोड़कर भाग गया। चूंकि आरोपी पहचान छिपाकर महिला के साथ रह रहा था, इसलिए पुलिस को उसकी तलाश करने में खासी दिक्कत हुई, लेकिन तकनीक ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। 40 वर्षीय आरोपी की पहचान बिहार के आरा निवासी अर्जुन बैठा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी, और इसके लिए वह जादू-टोना कर उसे खाने में गंदा खून मिलाकर देती थी। आरोपी ने कहा कि उसने पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गत रविवार को नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एक मकान में एक महिला घायलावस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के बाद पता चला कि महिला अपने प्रेमी अर्जुन के साथ दो-तीन महीने से वहां रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन ने सभी को अपना नाम अरुण बता रखा था। पुलिस के पास आरोपी का ना तो कोई पता था और न ही उसकी कोई आईडी थी। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से मोबाइल का खाली डिब्बा मिला। पुलिस ने उसके आईएमईआई नंबर की पड़ताल की तो उसकी आखिरी लोकेशन देहरादून की मिली। नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता और उसकी फोटो निकलवाई तो पता चला कि उसका असली नाम अर्जुन बैठा है।

इसके बाद एक टीम देहरादून गई और वहां संदिग्ध पते पर एक सिपाही को कुरियर ब्वॉय बनाकर भेजा, जिसके बाद आरोपी अर्जुन को उसकी बहन के घर सुभाष नगर से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि महिला उसके कजिन की पत्नी है। दोनों शादीशुदा हैं। महिला के पति से 2 बच्चे थे और अर्जुन के 6 बच्चे हैं। करीब ढाई साल पहले दोनों एक-दूसरे के नजदीक आए और बिहार से भागकर दिल्ली आ गए। 


महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन अर्जुन महिला से शादी नहीं कर रहा था। इसलिए महिला ने जादू-टोना का सहारा लिया। वह काले कपड़े पहनकर अर्जुन को खाने में खून मिलाकर देती थी। अर्जुन को जब इसका पता चला तो उसने पीछा छुड़ाने के लिए हत्या की योजना बनाई। इसके बाद सिल के पत्थर से वार कर उसने घटना को अंजाम दिया।

यह भी देखें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed